Champions League: करीम बेंजेमा ने फिर किया गोल, चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंचा रियल मैड्रिड

Champions League: करीम बेंजेमा ने फिर किया गोल, चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंचा रियल मैड्रिड


Last Updated:

Real Madrid vs Chelsea: रियल मैड्रिड ने चैंपियंस लीग (Champions League) के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. करीम बेंजेमा ने चेल्सी के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मैच में फिर गोल किया जिससे रियल मैड्रिड ने 5-4 के कुल स्कोर …और पढ़ें

चेल्सी के खिलाफ मुकाबले में गोल करने के बाद खुशी जाहिर करते करीम बेंजेमा. (AFP)

मैड्रिड. स्टार फुटबॉलर करीम बेंजेमा की बदौलत रियल मैड्रिड ने गत चैंपियन चेल्सी की वापसी के बावजूद क्वार्टरफाइनल में 5-4 के कुल स्कोर से जीत दर्ज कर चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में जगह बना ली. करीम बेंजेमा की हैट्रिक की बदौलत पहले चरण में 3-1 की जीत दर्ज करनी वाली रियल मैड्रिड को मंगलवार को सैंटियागो बर्नाब्यू स्टेडियम में हालांकि दूसरे मैच में 2-3 से हार मिली लेकिन बेजेंमा (96वें मिनट) ने मंगलवार को अतिरिक्त समय में निर्णायक गोल कर स्पेनिश क्लब को 5-4 के कुल स्कोर से सेमीफाइनल में पहुंचा दिया.

रियल मैड्रिड के मिडफील्डर लुका मोडरिच ने कहा, ‘यह बर्नाब्यू स्टेडियम में फिर एक और शानदार रात रही. हमने हार नहीं मानी और अंत तक डटे रहे. फिर बढ़त बनाने में कामयाबी हासिल की.’ बेंजेमा ने राउंड-16 में भी रियल मैड्रिड की पेरिस सेंट जर्मेन पर 3-1 की जीत में दूसरे हाफ में हैट्रिक लगाकर अहम भूमिका अदा की थी जबकि टीम पेरिस में 0-1 से हार गई थी.

बेंजेमा ने चैंपियंस लीग के इस सत्र में 12वां गोल अतिरिक्त समय में 6 मिनट के बाद विनिसियस जूनियर के क्रॉस पर हेडर से किया. चेल्सी ने मेसन माउंट के 15वें, एंटोनियो रूडिगर के 51वें और टिमो वर्नर के 75वें मिनट में किए गोल से बढ़त बना ली थी.

रियल मैड्रिड की टीम 0-3 से पिछड़ रही थी लेकिन स्थानापन्न रोड्रिगो ने 80वें मिनट में गोल कर दोनों टीमों को गोल के मामले में बराबरी (4-4) पर ला दिया जिससे उसका पिछले 12 साल में 10वीं बार अंतिम चार में जगह बनाने का रास्ता बना.

रियल मैड्रिड का सामना अब सेमीफाइनल में मैनचेस्टर सिटी या एटलेटिको मैड्रिड से होगा जो बुधवार को स्पेन की राजधानी में दूसरे चरण का मैच खेलेंगे. मैनचेस्टर सिटी ने पहले मैच में 1-0 से जीत दर्ज की थी. रियल मैड्रिड के कोच कार्लो एंसेलोटी का यह बतौर मैनेजर 8वां चैंपियंस लीग फाइनल होगा जिससे उन्होंने जोस मौरिन्हो और पेप गुआर्डियोला के रिकॉर्ड की बराबरी की.

homesports

करीम बेंजेमा ने फिर किया गोल, चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में रियल मैड्रिड



Source link