Last Updated:
6 बार के चैंपियन बायर्न म्यूनिख का सपना विलारियाल ने मंगलवार को तोड़ दिया और उसे क्वार्टरफाइनल में हरा दिया. बायर्न म्यूनिख क्लब ने 2020 में यूरोपीय कप जीता था और टीम बुंदेसलीगा में शीर्ष पर चल रही है. विलारिया…और पढ़ें
बायर्न म्यूनिख के डिफेंडर लुकास विलारियल के फॉरवर्ड गेरार्ड मोरेना गेंद को लेकर भिड़ते हुए. (AFP)
म्यूनिख. विलारियाल ने मंगलवार को 6 बार के यूरोपीय चैंपियन बायर्न म्यूनिख को हराकर उलटफेर करते हुए चैंपियंस लीग (Champions League) के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. विलारियाल की टीम 2006 के बाद पहली बार चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंची है. विलारियाल ने क्वार्टरफाइनल के दूसरे मैच में मंगलवार 1-1 से ड्रॉ की बदौलत कुल 2-1 के स्कोर से अंतिम चार में स्थान पक्का किया. उसने क्वार्टरफाइनल के पहले मैच में बायर्न म्यूनिख को घरेलू मैदान पर 1-0 से हराया था.
बायर्न म्यूनिख ने 2020 में यूरोपीय कप जीता था और बुंदेसलीगा में शीर्ष पर चल रही है. ड्रॉ के बाद बायर्न म्यूनिख के निराश सुपरस्टार मैदान पर गिर गए जबकि विलारियाल के स्थानापन्न खिलाड़ी मैदान पर अपने साथियों के साथ जश्न मनाने दौड़ पड़े. विलारियाल के कोच उनाई एमरे ने मैच के बाद कहा, ‘हमारा छोटा शहर है लेकिन उनके पास मजबूत खिलाड़ी हैं.’