क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो पर टूटा दुखों का पहाड़, नवजात बेटे का निधन, बेटी सुरक्षित

क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो पर टूटा दुखों का पहाड़, नवजात बेटे का निधन, बेटी सुरक्षित


Last Updated:

क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो और उनकी पार्टनर जॉर्जिना ने पिछले साल अक्‍टूबर में ऐलान किया था कि वो जुड़वा बच्‍चों के माता पिता बनने वाले हैं. बीते दिनों उनके नवजात बेटे का निधन हो गया.

पार्टनर जॉर्जिना और बच्‍चों के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो (pc: cristiano ronaldo instagram)

नई दिल्‍ली. क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो के नवजात बेटे का निधन हो गया है. दिग्‍गज फुटबॉलर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. रोनाल्‍डो और उनकी पार्टनर जॉर्जिना ने बयान जारी करके कहा कि हमारे नवजात बेटे का निधन हो गया है. किसी माता पिता के लिए यह सबसे बड़ा दुख है. केवल हमारी नवजात बेटी का जन्‍म हमें इस पल को कुछ आशा और खुशी के साथ जीने की ताकत देता है.

रोनाल्‍डो ने कहा कि हम सभी डॉक्‍टर्स और नर्सों का शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्‍होंने हमारा साथ दिया. इस पूरी घटना से हम हताश है और सभी से अपील करते हैं कि प्राइवेसी का ध्‍यान रखें. हमारे बेटे, तुम फरिश्‍ते थे. हम हमेशा तुम्‍हे प्‍यार करेंगे.

रोनाल्‍डो और उनकी पार्टनर जॉर्जिना ने पिछले साल अक्‍टूबर में ऐलान किया था कि वो जुड़वा बच्‍चों के माता पिता बनने वाले हैं. उनकी नवजात बेटी सुरक्षित है.

रोनाल्‍डो के पहले से ही 2 बेटे और 2 बेटियां हैं. 2010 में वो पहली बार क्रिस्टियानो जूनियर के पिता बने थे. हालांकि वो अपने पहले बच्‍चे की मां की पहचान नहीं बताना चाहते. इसके लिए उन्‍होंने एक एग्रीमेंट भी किया था. 8 जून 2017 को स्‍टार फुटबॉलर जुड़वा बच्‍चों के पिता बने. सरोगेसी से बेटी इवा और बेटे मातेओ का जन्‍म हुआ. इसके कुछ महीने बाद 12 नवंबर 2017 को रोनाल्‍डो की पार्टनर जॉर्जिना ने बेटी ऐलाना मार्टिना को जन्‍म दिया

homesports

रोनाल्‍डो पर टूटा दुखों का पहाड़, नवजात बेटे का निधन, बेटी सुरक्षित



Source link