Last Updated:
चीन में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए पहले एशियन गेम्स को स्थगित कर दिया गया. इसके बाद दो डायमंड लीग ट्रैक प्रतियोगिताओं को रद्द कर दिया था. अब चीन ने एशियाई कप फाइनल चरण की मेजबानी नहीं करने का फैसला किया…और पढ़ें
चीन ने अगले साल एएफसी एशियाई कप फाइनल चरण की मेजबानी नहीं करने का फैसला किया है. (सांकेतिक तस्वीर)
कुआलालंपुर. चीने में कोरोना महामारी के कारण एक बार फिर खेल इवेंट प्रभावित होने लगे हैं. पहले एशियन गेम्स को स्थगित कर दिया गया. इसके बाद दो डायमंड लीग ट्रैक प्रतियोगिताओं को रद्द कर दिया था. अब कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए चीन ने अगले साल एएफसी एशियाई कप फाइनल चरण की मेजबानी नहीं करने का फैसला किया है.
10 शहरों में खेली जानी थी प्रतियोगिता
चीन को जून 2019 में पेरिस में एएफसी की बैठक के बाद 2023 एएफसी एशियाई कप के मेजबान के रूप में नामित किया गया था. इस 24 टीमों की प्रतियोगिता को अगले साल 16 जून से 16 जुलाई तक देश के 10 शहरों में खेला जाना था.
एएफसी ने कहा कि एएफसी कोविड-19 महामारी के कारण हुई असाधारण परिस्थितियों को स्वीकार करता है, जिसके कारण चीन ने मेजबानी के अपने अधिकारों को त्यागने का फैसला किया. बीते दिनों ही एशियाई ओलंपिक परिषद ने घोषणा की थी कि 19वें एशियन गेम्स को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया जाएगा. बयान में कहा गया है कि इन खेलों के लिए नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा.