Last Updated:
Happy Birthday Lionel Messi: पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं. अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर मेसी का जन्म 24 जून 1987 को रोजारियो में हुआ था.
दुनिया के महानतम फुटबॉलरों में एक लियोनेल मेसी आज 35 साल के हो गए हैं. अर्जेंटीना में जन्मे मेसी छोटी सी उम्र में इलाज के लिए स्पेन चले गए थे. दरअसल 11 साल की उम्र में मेसी के माता-पिता को मेसी की बीमारी के बारे में पता चला. मेसी ग्रोथ हार्मोन की कमी से जूझ रहे थे. उनका परिवार इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ था. मेसी के लिए इलाज के लिए करीब 78 हजार रुपये (900 डॉलर) हर महीने जरूरत थी. (फोटो साभार-leomessi)

मेसी अपने इलाज के लिए स्पेन पहुंचे और उन्होंने एफसी बार्सिलोना के अनुबंध किया. स्पेन के क्लब बार्सिलोना ने ही उनके इलाज का पूरा खर्चा उठाया.

<br />मेसी शानदार फुटबॉलर के साथ ही बेहतरीन इंसान भी है. उनकी प्रेम कहानी भी कम अनूठी नहीं है. बचपन में बेहद शर्मीले स्वभाव के मेसी ने 5 साल की उम्र में पहली बार अपनी पत्नी अंतोनेया रोकुजो को देखा था. उन्होंने अपनी जिंदगी के 35 साल में 30 साल अंतोनेया के प्रेम में बिताए हैं. मेसी दंपति के तीन बच्चे हैं. उनका नाम थिएगो, मतियो और सिरो है.

मेसी ने पास अर्जेंटीना और स्पेन दोनों देश के पासपोर्ट हैं. स्पेन की नागरिकता उन्होंने साल 2005 में ली थी. मेसी बार्सिलोना क्लब में 10 नंबर की जर्सी पहनकर खेलते थे. उन्हें साल 2008 में ब्राजील के महान मिडफील्डर रोनाल्डिन्हो से मिला.

द रायल स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन ने एक बार मेसी से स्पेन की राष्ट्रीय टीम से खेलने का अनुरोध किया था लेकिन मेसी ने इसे स्वीकार नहीं किया.

<br />लियोनल मेसी रिकॉर्ड 7 बार Ballon d’Or 2021 का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी हैं. उनकी कप्तानी में अर्जेंटीना की टीम पिछले साल कोपा अमेरिका का खिताब जीता था. मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना की टीम फीफा वर्ल्ड कप 2014 का फाइनल भी खेल चुकी है. हालांकि, इस महान खिलाड़ी को अब तक अपने पहले वर्ल्ड कप खिताब का इंतजार है.