Last Updated:
FIFA World Cup-2022: फीफा ने लगातार तीसरे वर्ल्ड कप में रेफरी की मदद के लिए नई तकनीक शुरू की है. गेंद में एक ‘सेंसर’ लगा होगा जिससे स्टेडियम की स्क्रीन पर तुरंत ही त्रि-आयामी छवियां दिखेंगी. नई ‘ऑफ साइड’ प्रणाल…और पढ़ें
कतर में इसी साल फीफा वर्ल्ड कप होना है जिसमें नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. (सांकेतिक तस्वीर)
जिनेवा. फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा इस साल कतर में होने वाले वर्ल्ड कप में ‘ऑफ साइड’ फैसलों को बेहतर करने के लिए नई तकनीक शुरू करेगा जिसमें ‘लिंब-ट्रैकिंग कैमरा’ (पैर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए) प्रणाली का इस्तेमाल किया जाएगा. फीफा ने शुक्रवार को कहा कि वह ‘सेमी-ऑटोमेटिड ऑफसाइड’ तकनीक (एसएओटी) लांच करने के लिए तैयार है जिसमें कई कैमरे खिलाड़ी के मूवमेंट पर नजर रखते हैं.
इस नई ‘ऑफ साइड’ प्रणाली में वीडियो सहायक रैफरी (वीएआर) प्रणाली की तुलना में बेहद सटीक और जल्दी फैसला आएगा. हालांकि 2018 विश्व कप में ऑफसाइड की बड़ी गलतियां नहीं हुई थीं. फीफा के ‘रैफरिंग’ कार्यक्रम की अगुआई करने वाले और तकनीक पूर्व युग में 2002 वर्ल्ड कप फाइनल में काम कर चुके पिएरलुईजी कोलिना ने कहा, ‘ये उपकरण काफी सटीक है, इसमें शायद और सुधार हो सकता है.’
करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी और जामिया मिलिया से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन और कुश्ती में दिलचस्पी. इन खेलों के कई इवेंट्स कवर किए हैं. पिछले एक साल से न्यूज18हिंदी (Ne…और पढ़ें
करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी और जामिया मिलिया से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन और कुश्ती में दिलचस्पी. इन खेलों के कई इवेंट्स कवर किए हैं. पिछले एक साल से न्यूज18हिंदी (Ne… और पढ़ें