LaLiga: बार्सीलोना ने ओसासुना को 2-1 से दी शिकस्त

LaLiga: बार्सीलोना ने ओसासुना को 2-1 से दी शिकस्त


Last Updated:

LaLiga: रॉबर्ट लेवांडोवस्की और गेरार्ड पीक को रेडकार्ड मिलने के बावजूद बार्सीलोना ने विश्व कप ब्रेक से पहले ओसासुना को 2-1 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग में अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है.

रॉबर्ट लेवांडोवस्की को मिला रेडकार्ड. (_rl9/Instagram)

नई दिल्ली. रॉबर्ट लेवांडोवस्की (Robert Lewandowski) और गेरार्ड पीक (Gerard Pique) को रेडकार्ड मिलने के बावजूद बार्सीलोना ने विश्व कप ब्रेक से पहले ओसासुना को 2-1 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग में अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है.

लेवांडोवस्की का करीब एक दशक में यह पहला रेडकार्ड था जबकि पीक को कैरियर के आखिरी मैच में रेडकार्ड मिला. बार्सीलोना के लिए विजयी गोल राफिन्हा ने दागा. बार्सीलोना अब दूसरे स्थान पर काबिज रीयाल मैड्रिड से पांच अंक आगे है.

ओसासुना के लिए छठे मिनट में गार्शिया ने गोल दागा. पेड्री गोंजालेस ने 48वें मिनट में बराबरी का गोल किया और स्थानापन्न खिलाड़ी राफिन्हा ने 85वें मिनट में हेडर पर विजयी गोल किया.

राकेश सिंह

साल 2016 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में एमफिल करने के बाद से स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सक्रिय. खेलों में विशेष कर क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेनिस, कुश्ती और कबड्डी में दिलचस्पी है…और पढ़ें

साल 2016 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में एमफिल करने के बाद से स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सक्रिय. खेलों में विशेष कर क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेनिस, कुश्ती और कबड्डी में दिलचस्पी है… और पढ़ें

homesports

LaLiga: बार्सीलोना ने ओसासुना को 2-1 से दी शिकस्त



Source link