Last Updated:
फीफा वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में ही ऐतिहासिक जीत देखने को मिली. इक्वाडोर ने मेजबान कतर को 2-0 से करारी शिकस्त दी है. ऐसा पहला बार हुआ है जब वर्ल्ड कप के उद्घाटन मैच में मेजबान टीम को शिकस्त मिली है.
फीफा वर्ल्ड कप 2022 के उद्घाटन मैच में इक्वाडोर ने कतर को दी शिकस्त. (Fifa World Cup Instagram)
नई दिल्ली. फीफा वर्ल्ड कप (Fifa World Cup 2022) के 22वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है. टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच खेला गया. इस मुकाबले में इक्वाडोर ने कतर (Qatar vs Ecuador) को 2-0 से करारी शिकस्त देकर इतिहास रच दिया है. फीफा वर्ल्ड कप का यह पहला सीजन है जब किसी मेजबान टीम को उद्घाटन मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी है.
कतर को एक पेनल्टी पड़ी भारी
कतर की टीम के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है. मेजबान टीम 25 नवंबर को सेनेगल के खिलाफ जीतकर टूर्नामेंट में वापसी की उम्मीद करेगी. वहीं, वर्ल्ड कप में जीत के साथ शानदार शुरुआत करने वाली इक्वाडोर की टीम उसी दिन नीदरलैंड के खिलाफ अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि कतर की टीम वर्ल्ड कप में वापसी कर पाती है या नहीं.