FIFA World Cup: जर्मनी और अर्जेंटीना की उलटफेर भरी हार के बाद क्यों डरा हुआ है इंग्लैंड?

FIFA World Cup: जर्मनी और अर्जेंटीना की उलटफेर भरी हार के बाद क्यों डरा हुआ है इंग्लैंड?


Last Updated:

FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप में पहले ही कई उलटफेर हो चुके हैं, जिसमें सऊदी अरब की अर्जेंटीना और जापान की जर्मनी पर उलटफेर भरी जीत शामिल है. इसके बाद वर्ल्ड कप की दावेदार इंग्लैंड को भी हार का डर सताने ल…और पढ़ें

फीफा वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ इंग्लैंड उलटफेर से बचना चाहेगा. (Fox Football Twitter Page)

दोहा. इंग्लैंड ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने शुरूआती मैच में ईरान के खिलाफ 6 गोल दागे लेकिन दो गोल गंवाये भी, जो कोच गेरेथ साउथगेट के लिये अमेरिका के खिलाफ होने वाले टीम के अगले मैच से पहले चिंता का विषय बना हुआ है. हालांकि इससे अमेरिका के लिये उम्मीद भी बनी है. सोमवार को ईरान पर 6-2 की जीत के बाद साउथगेट ने कहा, ”मैच के अंत में हम थोड़े लापरवाह दिखे.” पर कोच ने चेताया कि अमेरिकी टीम ग्रुप बी के शुक्रवार को होने वाले मैच में पूरी तरह से तैयार होगी और मैदान पर अपना सर्वस्व देने के लिये उतरेगी.

टूर्नामेंट में पहले ही कई उलटफेर हो चुके हैं जिसमें सऊदी अरब की अर्जेंटीना पर और जापान की जर्मनी पर उलटफेर भरी जीत शामिल है. हालांकि अगर अमेरिकी टीम इंग्लैंड पर जीत दर्ज कर लेती है तो इसका दर्जा सऊदी अरब की जीत की तरह नहीं होगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि ग्रेग बरहाल्टर की टीम टूर्नामेंट के प्रबल दावेदारों में शुमार इंग्लैंड के खिलाफ ‘अंडरडॉग’ की तरह होगी.

ईरान के खिलाफ गंवाए दो गोल से चिंता में पड़े इंग्लैंड के कोच साउथगेट
ईरान के खिलाफ गंवाये गये दो गोल ने साउथगेट को चिंता में डाल दिया है. उनका खिलाड़ियों को संदेश बहुत ही स्पष्ट रहा है, उन्हें अमेरिकी टीम के खिलाफ बेहतर खेल दिखाना होगा जिसने अपने शुरूआती ग्रुप मैच में वेल्स से 1-1 से ड्रा खेला. इंग्लैंड के गोलकीपर जोर्डन पिकफोर्ड ने कहा, ”उनकी टीम शीर्ष स्तरीय है जिसमें काफी शीर्ष खिलाड़ी हैं जो प्रीमियर लीग में खेल चुके हैं.”

इंग्लैंड एक जीत के साथ ही राउंड 16 के लिए कर लेगा क्वॉलिफाई
इंग्लैंड एक जीत से राउंड 16 के लिये क्वालीफाई कर लेगा जबकि उसका एक मैच और बचा होगा. लेकिन लियोनल मेस्सी और अर्जेंटीना का हाल यह दर्शाता है कि कुछ भी हल्के में नहीं लिया जा सकता. पिकफोर्ड ने कहा, ”वर्ल्ड कप फुटबॉल में कुछ भी हो सकता है. इसमें उलटफेर होंगे ही.”

अमेरिका के गोलकीपर मैट टर्नर का कहना है कि वर्ल्ड कप में इस तरह के और उलटफेर देखने को मिल सकते हैं. अगर अमेरिका को टूर्नामेंट में एक और उलटफेर करना है तो उसे इंग्लैंड के आक्रमण को रोकना होगा जो ईरान के खिलाफ मैच में अति आक्रामक रहा था जिसमें दो गोल बुकायो साका ने दागे थे.

Sumit Pandey

पेशेवर पत्रकार. प्रिंट और डिजिटल में 12 साल से ज्यादा का अनुभव. News18Hindi डिजिटल के साथ जनवरी 2021 से. इससे पहले दैनिक भास्कर डिजिटल, राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों का हिस्सा रहे…और पढ़ें

पेशेवर पत्रकार. प्रिंट और डिजिटल में 12 साल से ज्यादा का अनुभव. News18Hindi डिजिटल के साथ जनवरी 2021 से. इससे पहले दैनिक भास्कर डिजिटल, राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों का हिस्सा रहे… और पढ़ें

homesports

जर्मनी और अर्जेंटीना की उलटफेर भरी हार के बाद क्यों डरा हुआ है इंग्लैंड?



Source link