पुर्तगाल ने 2 मिनट में दागे दो गोल, घाना की करारी हार; क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गोल कर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

पुर्तगाल ने 2 मिनट में दागे दो गोल, घाना की करारी हार; क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गोल कर बनाया अनोखा रिकॉर्ड


Last Updated:

FIFA World Cup 2022: पुर्तगाल ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुआई में 15 मिनट में दागे 3 गोल की बदौलत फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप मुकाबले में धीमी शुरुआत से उबरते हुए घाना को 3-2 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के…और पढ़ें

रोनाल्डो दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए हैं, जिन्होंने 5 वर्ल्ड कप में गोल किए हैं. (FIFA Twitter Page)

दोहा. दुनिया के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुआई में पुर्तगाल ने 15 मिनट में दागे 3 गोल की बदौलत फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप H के मैच में गुरुवार को यहां धीमी शुरुआत से उबरते हुए घाना को 3-2 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की. फुटबॉल में कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले रोनाल्डो इसके साथ ही 5 अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी भी बन गए.

स्टेडियम 974 में दुनिया की नौवें नंबर की टीम को कप्तान रोनाल्डो ने 65वें मिनट में बढ़त दिलाई, जिसके बाद जाओ फेलिक्स (78वें मिनट) और राफेल लियाओ (80वें मिनट) ने भी पुर्तगाल की ओर से गोल दागे. घाना की ओर से कप्तान आंद्रे आयेव (73वें मिनट) और उस्मान बुखारी (89वें मिनट) ने गोल किए.



Source link