Last Updated:
FIFA World Cup Live Streaming आज रात वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने वाली विजेता टीम का नाम सामने आ जाएगा. एक तरफ लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना तो दूसरी तरफ होगी एमबाप्पे की फ्रांस. दोनों ही धाकड़ खिलाड़ी है और फैन फॉल…और पढ़ें
FIFA World Cup Live Streaming: सबसे बड़ा स्टेडियम, वर्ल्ड कप फाइनल का मुकाबला, कैसे देखें मेसी-एमबाप्पे की रोचक जंग- AP
नई दिल्ली. कतर फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फैसले की घड़ी अब करीब आ चुकी है. आज रात वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने वाली विजेता टीम का नाम सामने आ जाएगा. एक तरफ लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना तो दूसरी तरफ होगी एमबाप्पे की फ्रांस. दोनों ही धाकड़ खिलाड़ी है और फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है. फैंस मुकाबले के कांटे के होने की पूरी उम्मीद लगाए बैठे हैं.
इस टूर्नामेंट में मेसी और एमबाप्पे के रिकॉर्ड पर नजर डाले तो फ्रांस के कप्तान आगे नजर आते हैं. उन्होंने अब तक 6 मैच खेलकर 6 गोल मारे हैं. वहीं मेसी ने इतने ही मुकाबले खेलने के बाद 1 कम 5 गोल मारे हैं.
अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच कतर फीफा वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले को दोहा लुसैल स्टेडियम में खेला जाना है. लुसैल स्टेडियम कतर का सबसे बड़ा स्टेडियम है और यहां पर एक वक्त में तकरीबन 89 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है.
कहां देखें फ्रांस-अर्जेंटीना के बीच फाइनल मैच?
कतर फीफा वर्ल्ड कप फाइनल मैच को भारत में स्पोर्ट्स 18 और स्पोर्ट्स18 HD चैनल पर देखा जा सकता है. जबकि Jio Cinema ऐप पर भी इसको फ्री में देखा जा सकता है.