Last Updated:
रॉयल एनफील्ड बुलेट का क्रेज दशकों से बरकरार है। 1986 में बुलेट की कीमत 18,700 रुपये थी, जबकि आज इसकी कीमत 2 लाख रुपये से अधिक है। कंपनी के पास अब कई मॉडल्स हैं जैसे क्लासिक 350, हंटर और हिमालयन।
1986 में बुलेट की कीमत सिर्फ 18,700 रुपये थी.
हाइलाइट्स
- रॉयल एनफील्ड बुलेट की कीमत 1986 में 18,700 रुपये थी.
- आज रॉयल एनफील्ड बुलेट की कीमत 2 लाख रुपये से अधिक है.
- कंपनी के पास अब क्लासिक 350, हंटर और हिमालयन जैसे मॉडल्स हैं.
नई दिल्ली. रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) भारत में रेट्रो बाइक्स बनाने वाला सबसे आइकॉनिक ब्रांड है. सालों बीते, दशक बीते पर इस ब्रांड का क्रेज मार्केट में कभी कम नहीं हुआ. आज भी युवाओं की पहली पसंद रॉयल एनफील्ड बुलेट है.युवाओं के लिए बुलेट सिर्फ गाड़ी नहीं स्टाइल भी है, क्लास है, स्टेटमेंट है. सभी युवाओं के मन में कभी न कभी बुलेट खरीदने की इच्छा जरूर जगती है. फिर वो चाहे इस जेनरेशन के युवा हों, या 90s के या उससे पहले के भी क्यों न हों. इतने सालों बाद भी बुलेट का क्रेज पहले जैसा ही है.
आज अगर आपको रॉयल एनफील्ड बुलेट (Royal Enfield Bullet) खरीदनी हो तो आपको करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च करने होंगे. पर सोचिए अगर आपको सिर्फ 18,700 रुपये में बुलेट मिल जाए तो कैसा रहेगा? आपको शायद यकीन न हो पर एक वक्त ऐसा था जब बुलेट की कीमत इतनी ही थी. दरअसल, इंटरनेट पर साल 1986 का एक बिल वायरल हो रहा है. यह बिल 38 साल पहले खरीदी गई बुलेट का है. उस वक्त ग्राहक ने बुलेट 18,700 रुपये में खरीदी थी. ये बिल 23 जनवरी 1986 का है. इस बिल को बोकारो स्टील सिटी में संदीप ऑटो कंपनी ने जारी किया था.