Last Updated:
अगर आपके बाइक से टिक टिक की आवाज आती है, तो इसके लिए घबराने की जरूरत नहीं है. ये आवाज इंजन के गर्म होने के बाद ठंडा होने पर आती है.
हम सभी को बाइक चलाने का काफी शौक होता है और सड़कों पर इसे बड़े ही मजे से चलाते हैं, लेकिन जैसे ही हम बाइक को खड़ा करते हैं, तो उसके इंजन से एक अजीब सी आवाज आती है जिसके बाद मन में कई सवाल भी आते हैं.

किसी बाइक से अगर आप लंबा सफर तय करते हैं और फिर जब बाइक को रोकते हैं तो उसमें से टिक टिक की आवाज आना शुरू होती है. यह आवाज इंजन के गर्म होने पर आती है. जैसे जैसे इंजन धीरे-धीरे ठंडा हो रहा होता है वैसे ही आवाज भी आना बंद हो जाती है.

बाइक के निकास में हानिकारक पदार्थ होते हैं, जिनमें से एक कार्बन मोनोऑक्साइड है. इसके साथ ही इसमें हाइड्रोकार्बन और नाइट्रोजन ऑक्साइड भी होते हैं. इस वजह से बाइक के साइलेंसर में कैटलिटिक कन्वर्टर लगाया जाता है. यह कन्वर्टर इन हानिकारक पदार्थों के साथ प्रक्रिया करता है और कार्बन मोनोऑक्साइड को कार्बन डाइऑक्साइड में परिवर्तित करता है.

जब आप बाइक चलाते हैं तो साइलेंसर गर्म होता है जिससे कनवर्टर के अंदर के पाइप भी गर्म हो जाते हैं. यह पाइप में गर्म होकर फैल जाता है. इसके बाद जब काफी देर तक बाइक चलाने के बाद बाइक को बंद किया जाता है, तो पाइप ठंडा होने लगता है और धीरे-धीरे सिकुड़ने लगता है. अलग-अलग परतें अलग-अलग दरों पर ठंडी होती है. वह बोल्ट के क्लैपिंग लोड की परवाह किए बिना एक दूसरे के खिलाफ रगड़ती है. जब इंजन चल रहा होता है और कैटलिटिक इनवर्टर काफी उच्च तापमान पर इसके माध्यम से चल रही निकास गैसों के अधीन होता है, तो यह फैलता है. जब इंजन बंद करते हैं तो इंजन ठंडा होने लगता है और इस प्रक्रिया के कारण टिक टिक की आवाज आती है.

टिक टिक की आवाज अक्सर नई सीरीज की गाड़ियों में आती है. यह साउंड पुराने वाहनों में सुनाई नहीं देती. यह आवाज बीएस 4 और बीएस 6 बाइक से आती है, क्योंकि केवल नई बाइक में ही कैटलिटिक कन्वर्टर लगा होता है, जो गर्म होने पर फैल जाता है और टिक टिक की आवाज करने लगता है.