1 लाख रुपये से भी कम कीमत में हैं ये 6 सबसे किफायती बाइक, जबरदस्त लुक के साथ माइलेज भी है शानदार

1 लाख रुपये से भी कम कीमत में हैं ये 6 सबसे किफायती बाइक, जबरदस्त लुक के साथ माइलेज भी है शानदार


Last Updated:

आज की आधुनिक युग में हर किसी की पहली पसंद बाइक हो चुकी है. ऐसे में लोग उन बाइकों का ज्यादा पसंत करते हैं जो कम दाम में अधिक माइलेज दे सकें.

अगर आप बाइक खरीदना चाहते हैं, तो बजाज की फ्रीडम बाइक खरीद सकते हैं. बजाज की फ्रीडम 125 मार्केट में आते ही लोगों की पहली पसंद बन गई है. यह बाइक अपने बेहतरीन लुक और दमदार माइलेज के कारण लोगों द्वारा खूब पसंद की जा रही है. बाइक 125 सीसी सेगमेंट में सबसे किफायती और कम खर्चीली बाइक होने के कारण ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. यह बाइक आपको 1 लाख रुपए में मिल जाएगी.

हीरो की सुपर स्प्लेंडर

अगर आप हीरो की सुपर स्प्लेंडर बाइक खरीदना चाहते हैं, तो यह बाइक आपको 98 हजार रुपए में मिल जाएगी. इस बाइक से आप 1 लीटर पेट्रोल में 60 किलोमीटर तक का सफर आसानी से तय कर सकते हैं और आजकल लोगों की पहली पसंद सुपर स्प्लेंडर बाइक ही है.

बजाजप्लैटिना बाइक

Bajaj Platina 100 यह मोटरसाइकिल मार्केट में काफी ज्यादा पॉपुलर है. बजाज प्लैटिना को पसंद करने वाले शहर से लेकर गांव तक में बसे हुए हैं. यह गाड़ी बेहतरीन एवरेज के साथ स्पोर्टी लुक में लोगों को अपनी और आकर्षित करती है. यह मोटरसाइकिल 1 लीटर में लगभग 70 से 75 किलोमीटर तक का माइलेज दे सकती है. इस मोटरसाइकिल की एक्स शोरूम कीमत लगभग 85 हजार रुपए है.

 TVS Sports

TVS SPORT यह मोटरसाइकिल अपने हल्के और स्पोर्टी लुक के कारण काफी पसंद की जाती है. वहीं इसके एवरेज की बात की जाए तो यह गाड़ी 1 लीटर में लगभग करीब 70 किलोमीटर तक का माइलेज दे सकती है. इस मोटरसाइकिल की एक्स शोरूम कीमत ₹60 से 71 हजार तक से शुरू होती है.

हीरो स्प्लेंडर

HERO SPLENDOR PLUS यह बाइक हीरो मोटर कॉर्प की सबसे प्रसिद्ध बाइक है. इस मोटरसाइकिल का क्रेज पुराने समय से आज तक लगातार चल आ रहा है. गांव से लेकर शहर तक में हीरो कंपनी की इस मोटरसाइकिल को खूब पसंद किया जाता है. आजकल युवाओं की सबसे पहली पसंद हीरो स्प्लेंडर प्लस ही है.

होंडा की

HONDA LIVO होंडा कंपनी की यह बाइक अपने रेंज में बेहतरीन माइलेज देने वाली बाइक में से एक है. कंपनी के अनुसार ये मोटरसाइकिल 70 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है. वहीं इसकी कीमत की बात करें तो इस गाड़ी की एक शोरूम कीमत 76 हजार रुपए से शुरू होती है ओर 1 लाख रुपए तक आपको आसानी में मिल जाएगी.

homeauto

1 लाख रुपये से भी कम कीमत में हैं ये 6 सबसे किफायती बाइक, देखें लिस्ट



Source link