Last Updated:
India’s First Ever Hybrid Bike FZ-S Fi: यामाहा इंडिया ने FZ-S Fi प्लेटफॉर्म पर आधारित पहली हाइब्रिड बाइक लॉन्च की है, जिसमें 149cc इंजन और SMG टेक्नोलॉजी है. यह बाइक 60 किमी/लीटर का माइलेज देती है. कीमत 1.44 ला…और पढ़ें
यामाहा की ये बाइक इंडिया की पहली हाइब्रिड बाइक है.
हाइलाइट्स
- यामाहा ने लॉन्च की पहली हाइब्रिड बाइक FZ-S Fi
- बाइक का माइलेज 60 किमी/लीटर तक होगा.
- इसकी कीमत 1.44 लाख रुपये से शुरू होती है.
नई दिल्ली. कार से लेकर बाइक तक, इस समय दुनिया में सबसे बड़ी लड़ाई माइलेज और फ्यूल बिल की लागत को कम करने पर केंद्रित है. कारों के मामले में तो सीएनजी और हाइब्रिड वैरिएंट पहले ही आ चुके थे. बजाज देश की पहली सीएनजी मोटरसाइकिल भी ला चुका है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंडिया में एक हाइब्रिड मोटरसाइकिल भी उपलब्ध है?
यामाहा की यह बाइक 149cc के ब्लूकोर इंजन के साथ आती है और आधुनिक OBD-2B नियमों का पालन करती है. इस बाइक में इंजन के साथ यामाहा की ‘स्मार्ट मोटर जेनरेटर’ (SMG) टेक्नोलॉजी लगी है, जो इसे हाइब्रिड पावर देती है. यामाहा पहले ही अपने स्कूटर में इस टेक्नोलॉजी का उपयोग कर चुका है. इसके साथ इस बाइक में Stop & Start System (SSS) भी है, जो पेट्रोल की बचत करता है.
कैसे काम करती है FZ-S Fi Hybrid
इस बाइक में लगी SMG टेक्नोलॉजी बैटरी-सपोर्टेड एक्सीलरेशन देती है, जिससे इंजन पर लोड कम होता है, खासकर ट्रैफिक वाले इलाकों में. स्टॉप और स्टार्ट सिस्टम इंजन को ऑटोमेटिकली चालू और बंद कर देता है. जैसे ही आप सिग्नल पर या कहीं बाइक खड़ी करते हैं, यह सिस्टम बाइक को बंद कर देता है और क्लच के एक्शन में आते ही फिर से स्टार्ट कर देता है, जिससे पेट्रोल की बचत होती है. हालांकि, यामाहा ने इस बाइक के माइलेज की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन राइडर्स ने विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट करके बताया है कि यह बाइक एक लीटर में 60 किमी तक का माइलेज देती है. इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.44 लाख रुपये से शुरू होती है.