Last Updated:
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया (Suzuki Motorcycle India) ने फ्लिपकार्ट के साथ हाथ मिलाया है. अब ग्राहक घर बैठे ही सुजुकी के टू-व्हीलर ऑर्डर कर पाएंगे.
Suzuki Gixxer SF 250 (फोटो- शाहरुख खान/न्यूज18)
हाइलाइट्स
- सुजुकी ने फ्लिपकार्ट के साथ पार्टनरशिप की.
- अब 8 राज्यों में ऑनलाइन बाइक खरीद सकते हैं.
- नजदीकी ऑथराइज्ड डीलर के जरिए होगी डिलीवरी.
नई दिल्ली. ऑनलाइन बाइक खरीदना भी लगभग उतना ही आसान हो गया है जितना कि ऑनलाइन शॉपिंग करना. जैसे आप कपड़े, मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक्स ऑनलाइन ऑर्डर करते हैं, वैसे ही अब बाइक भी ऑनलाइन खरीदी जा सकती है. दरअसल, सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया (Suzuki Motorcycle India) ने फ्लिपकार्ट के साथ पार्टनरशिप की है. इस करार के तहत कंपनी फ्लिपकार्ट पर बाइक बेचेगी.
नजदीकी ऑथराइज्ड डीलर के जरिए होगी डिलीवरी
फ्लिपकार्ट पर ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया के तहत संभावित खरीदार एक वेरिएंट चुन सकते हैं और ऑर्डर दे सकते हैं. इसके बाद नजदीकी ऑथराइज्ड डीलरशिप डॉक्यूमेंटेशन प्रोसेस में सहायता करेगी और रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर सुजुकी का टू-व्हीलर डिलीवर किया जाएगा.
बता दें कि सुजुकी ने फरवरी 2006 में भारत में अपने ऑपरेशन की शुरुआत की थी. गुरुग्राम के खेड़की दौला में स्थित इसके मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की सालाना प्रोडक्शन क्षमता 13,00,000 यूनिट्स है.
ऑटो इंडस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार!
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के ताजा डेटा के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी देखी गई. टू-व्हीलर सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प ने 54 लाख 45 हजार 251 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहला स्थान हासिल किया. फोर-व्हीलर सेगमेंट में मारुति सुजुकी ने 16 लाख 71 हजार 559 यूनिट्स की बिक्री के साथ सबसे आगे रही.
प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 5 वर्षों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 2 वर्षों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. पत्रकारिता में करीब एक दशक का अनुभव रखते हैं. …और पढ़ें
प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 5 वर्षों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 2 वर्षों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. पत्रकारिता में करीब एक दशक का अनुभव रखते हैं. … और पढ़ें