लंदन3 दिन पहले
- कॉपी लिंक
ऐडन मार्करम ने टेस्ट करियर में 8वां शतक बनाया है।
कप्तान टेम्बा बावुमा और ऐडन मार्करम की पारियों के दम पर साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दमदार वापसी की है, हालांकि इस वापसी में मौसम का अहम योगदान रहा।
शुक्रवार को तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 282 रन का टारगेट चेज कर रही साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट पर 213 रन बना लिए हैं। उसे जीतने के लिए 69 रन की जरूरत है। ऐडन मार्करम 102 और कप्तान टेम्बा बावुमा 65 रन पर नाबाद लौटे। दोनों तीसरे विकेट के लिए 232 बॉल पर नाबाद 143 रन की साझेदारी कर चुके हैं। रायन रिकेल्टन 6 रन और वियान मुल्डर 27 रन बनाकर आउट हुए। दोनों को मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा।
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 144/8 के स्कोर से खेलना शुरू किया और लंच तक 207 रन पर ऑलआउट हो गई। मिचेल स्टार्क 58 रन बनाकर नाबाद लौटे। एलेक्स कैरी ने 43 रन और मार्नस लाबुशेन ने 22 रन बनाए। कगिसो रबाडा को 4 और लुंगी एनगिडी को 3 विकेट मिले। लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में चल रहे मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 212 और साउथ अफ्रीका ने 138 रन बनाए। यहां कंगारुओं को 74 रन की बढ़त मिली थी।
अफ्रीकी बैटर्स पर मौसम कैसे मेहरबान हुआ मैच के शुरुआती दो दिनों में लंदन के आसमान पर बादल छाए हुए थे और हवाएं भी चल रही थीं। ऐसे में गेंद ज्यादा स्विंग कर रही थी। तीसरे दिन शुक्रवार को सुबह से धूप खिल गई। इससे स्विंग कम हुई और बल्लेबाजी आसान होती चली गई।
दिन के टॉप परफॉर्मर्स



मैच के अपडेट्स देखने के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
05:40 PM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
स्टंप्स- साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 69 रन चाहिए
05:14 PM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
साउथ अफ्रीका के नाम रहा दिन का आखिरी सेशन

दिन का आखिरी सेशन साउथ अफ्रीका के नाम रहा। 32 ओवर के इस सेशन में अफ्रीकी टीम ने कोई विकेट नहीं गंवाया। मार्करम ने शतक पूरा किया, जबकि कप्तान टेम्बा बावुमा ने अर्धशतक पूरा किया।
05:01 PM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
ऐडन मार्करम ने चौके से शतक पूरा किया
ऐडन मार्करम ने 55वें ओवर में शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने जोश हेजलवुड के ओवर की 5वीं बॉल पर चौका लगाकर सेंचुरी पूरी की। यह मार्करम का टेस्ट में 8वां शतक है।
04:53 PM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
साउथ अफ्रीका दूसरी पारी में 200 पार, मार्करम-बावुमा नाबाद
282 रन चेज कर रही साउथ अफ्रीका ने 52वें 200 रन का आंकड़ा पार किया। नाथन लायन के ओवर की चौथी बॉल पर टेम्बा बावुमा ने बाई के दो रन लेकर टीम को 200 तक पहुंचाया। फिर एक रन लेकर स्कोर 200 पार पहुंचाया।
04:13 PM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
कप्तान टेम्बा बावुमा की फिफ्टी

टेम्बा बावुमा ने 25वीं फिफ्टी पूरी की।
44वें ओवर की पहली बॉल पर कप्तान टेम्बा बावुमा ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने नाथन लायन की बॉल पर एक रन पूरा किया और अर्धशतक का जश्न मनाया।
04:03 PM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
मार्करम-बावुमा की शतकीय साझेदारी

ऐडन मार्करम और टेम्बा बावुमा ने सेंचुरी पार्टनरशिप पूरी की।
42वें ओवर में ऐडन मार्करम और टेम्बा बावुमा ने शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। नाथन लायन के ओवर की पहली बॉल पर बावुमा ने चौका लगाया और साझेदारी को 100 पार पहुंचाया।
03:41 PM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
साउथ अफ्रीका दूसरी पारी में 150 पार हुआ
282 रन का टारगेट चेज कर रही साउथ अफ्रीका ने 150 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया है। लायन के ओवर की चौथी बॉल पर बाई से 4 रन आए। इसी के साथ टीम ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया।
03:10 PM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
मार्करम और बावुमा की फिफ्टी पार्टनरशिप
32वें ओवर में ऐडन मार्करम और कप्तान टेम्बा बावुमा ने तीसरे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी की। जोश हेजलवुड ने ओवर की पहली बॉल वाइड डाल दी। इस ओवर से एक रन ही आया।
02:52 PM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
बावुमा के चौके से साउथ अफ्रीका 100 रन पहुंचा

मार्करम ने 69 बॉल पर फिफ्टी पूरी की।
25वें ओवर में ऐडन मार्करम ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक लगाया।
26वें ओवर में साउथ अफ्रीका ने 100 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया है। बावुमा ने हेजलवुड की तीसरी बॉल पर चौका लगाकर स्कोर को 100 रन तक पहुंचाया।
02:17 PM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
टी-ब्रेक : साउथ अफ्रीका के पक्ष में रहा सेशन

तीसरे दिन का दूसरा सेशन साउथ अफ्रीका के नाम रहा। टीम ने 24 ओवर के इस सेशन में दो विकेट खोकर 94 रन बना लिए। ऐडन मार्करम 49 और कप्तान टेम्बा बावुमा 11 रन पर नाबाद हैं। वियान मुल्डर 27 और रायन रिकेलटन 6 रन बनाकर आउट हुए।
01:49 PM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
स्मिथ से बावुमा का कैच छूटा, 2 रन पर खेल रहे थे

बावुमा का कैच छूटने के बाद स्टार्क का रिएक्शन।
20वें ओवर में साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा को जीवनदान मिला। उनसे फर्स्ट स्लिप पर बावुमा का कैच ड्रॉप हुआ। तब बावुमा महज 2 रन पर खेल रहे थे।
स्टार्क की बैक ऑफ लेंथ बॉल को बावुमा संभाल नहीं सके और बॉल बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्मिथ के पास गई, लेकिन वे इसे कैच करने के प्रयास में चोटिल हो गए।

कैच लेने के प्रयास में स्मिथ चोटिल भी हुए।
01:40 PM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
स्टार्क ने फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक की, मुल्डर आउट
18वां ओवर डाल रहे मिचेल स्टार्क फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक करने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने चौथी बॉल पर वियान मुल्डर को मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच कराया। मुल्डर 27 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने मार्करम के साथ 63 रन की साझेदारी की।
01:22 PM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
मार्करम-मुल्डर की फिफ्टी पार्टनरशिप
15वें ओवर में ऐडन मार्करम और वियान मुल्डर ने दूसरे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी की। नाथन लायन के ओवर की तीसरी बॉल पर वियान मुल्डर ने सिंगल लेकर साझेदारी को 50 पार पहुंचाया।
12:56 PM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
साउथ अफ्रीका ने 50 रन का आंकड़ा हासिल किया
282 रन के टारगेट का पीछा कर रही साउथ अफ्रीका ने तीसरे ओवर में ही पहला विकटे गंवा दिया। हालांकि, ऐडन मार्करम और वियान मुल्डर ने टीम की वापसी कराई। टीम ने 13वें ओवर में स्कोर 50 पार पहुंचा दिया।
12:33 PM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
अफ्रीका ने पहला विकेट गंवाया, रिकेल्टन आउट

रायन रिकेल्टन 6 रन बनाकर आउट हुए।
282 रन का टारगेट चेज कर रही साउथ अफ्रीका ने पारी के तीसरे ओवर में पहला विकेट गंवा दिया है। यहां ओपनर रायन रिकेल्टन 6 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मिचेल स्टार्क ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया।
11:38 AM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
इनिंग ब्रेक : साउथ अफ्रीका को 282 रन का टारगेट
11:36 AM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 207 पर ऑलआउट

ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी विकेट गंवा दिया है। 65वें ओवर में ऐडन मार्करम ने जोश हेजलवुड को केशव महाराज के हाथों कैच कराया। उन्होंने 59 रनों की पार्टनरशिप को ब्रेक किया।
दिन के पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया ने 63 रन बनाने में आखिरी दो विकेट गंवाए।
11:28 AM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 200 पार, स्टार्क की फिफ्टी
64वें ओवर में मिचेल स्टार्क ने मार्को यानसन की बॉल पर चौका लगाया। इस चौके से जुड़े तीन फैक्ट…
- ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है।
- मिचेल स्टार्क ने फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी की। स्टार्क ने 11वीं फिफ्टी बनाई है।
- स्टार्क ने हेजलवुड के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी की। टीम ने 148 रन पर 9वां विकेट गंवाया था।
11:12 AM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
स्टार्क फिफ्टी के करीब
ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क फिफ्टी बनाने के करीब हैं। उन्होंने जोश हेजलवुड के साथ मिलकर टीम को 190 के पार पहुंचा दिया। दोनों के बीच 40 से ज्यादा रन की पार्टनरशिप भी हो चुकी है।
09:49 AM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 150 पहुंचा
44वें ओवर में ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 150 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया है। मुल्डर के ओवर की पहली बॉल नो करार दी गई, साथ ही एक रन बैटर्स ने दौड़कर बनाए। इन्ही 2 रनों के सहारे टीम ने 150 रन का आंकड़ा छुआ।
09:46 AM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
रबाडा को चौथा विकेट, लायन 2 रन बनाकर आउट
43वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने नौवां विकेट गंवाया। यहां नायन लायन 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कगिसो रबाडा ने LBW कर दिया। रबाडा को चौथा विकेट मिला है।
09:31 AM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
WTC फाइनल- दूसरे दिन अफ्रीका 138 रन पर सिमटा

डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 218 रन की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 74 रन की बढ़त मिली। गुरुवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 8 विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। सुबह 43/4 के स्कोर से खेलने उतरी साउथ अफ्रीका टीम पहली पारी में 138 रन पर ऑलआउट हो गई। पढ़ें पूरी खबर
09:29 AM13 जून 2025
- कॉपी लिंक
WTC फाइनल- पहले दिन ऑस्ट्रेलिया 169 रन से आगे

डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मजबूत शुरुआत की है। टीम ने बुधवार को मैच के पहले दिन पहली पारी में 212 रन बनाए। साथ ही साउथ अफ्रीका के 4 बैटर्स को पवेलियन भेज दिया। मिचेल स्टार्क ने 2, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने एक-एक विकेट झटके। साउथ अफ्रीका ने 43/4 के स्कोर के साथ दिन का खेल खत्म किया। पढ़ें पूरी खबर