लंदन2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) जीत ली है। टीम ने शनिवार को डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया।
साउथ अफ्रीका क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बना है। इतना ही नहीं, टीम ने 27 साल के बाद कोई ICC टूर्नामेंट जीता है। टीम ने 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।
लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में मैच के चौथे दिन लंच से पहले साउथ अफ्रीका ने 282 रन का टारगेट 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऐडन मार्करम ने 136 रन बनाए, जबकि टेम्बा बावुमा ने 66 रन की पारी खेली।
काइल वेरियन ने 84वें ओवर में मिचेल स्टार्क के खिलाफ सिंगल लिया और अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी। वे 4 रन बनाकर डेविड बेडिंघम (21 रन) के साथ नॉटआउट रहे। ऐडन मार्करम प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 218 रन बनाते हुए साउथ अफ्रीका को 282 रन का टारगेट दिया था। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 212 और साउथ अफ्रीका ने 138 रन बनाए। यहां कंगारू टीम को 74 रन की बढ़त मिली थी।
टेस्ट चैंपियंस के 5 फोटो

मिचेल स्टार्क की बॉल पर विनिंग रन बनाने के बाद जीत सेलिब्रेट करते काइल वेरियन।

फैंस के साथ जीत सेलिब्रेट करते ऐडन मार्करम। उन्होंने 136 रन की पारी खेली।

ट्रॉफी के साथ साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी। टीम ने 27 साल बाद कोई ICC टूर्नामेंट जीता है।

WTC जीतने के बाद अपने बेटे को टेस्ट की गदा देते साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा।

टेस्ट की गदा के साथ सेलिब्रेट करते डेविड बेडिंघम, साथी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ।
साउथ अफ्रीका की जीत के 3 फैक्टर्स
1. अफ्रीकी बैटर्स पर मौसम कैसे मेहरबान हुआ मैच के शुरुआती दो दिनों में लंदन के आसमान पर बादल छाए हुए थे और हवाएं भी चल रही थीं। ऐसे में गेंद ज्यादा स्विंग कर रही थी। तीसरे दिन शुक्रवार को सुबह से धूप खिल गई। इससे स्विंग कम हुई और बल्लेबाजी आसान होती चली गई। आखिरी दिन भी धूप रही। ऐसे में अफ्रीकी बैटर्स ने तय टारगेट आसानी से हासिल कर लिया।
2. स्टीव स्मिथ का कैच ड्रॉप, टेम्बा बावुमा को जीवनदान साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी के 20वें ओवर में कप्तान टेम्बा बावुमा को जीवनदान मिला। स्टार्क की बैक ऑफ लेंथ बॉल पर स्टीव स्मिथ से बावुमा (2 रन के स्कोर पर) का कैच ड्रॉप हुआ। तब साउथ अफ्रीका का स्कोर 76 रन था और टीम ने 70 रन पर दूसरा विकेट गंवाया था। अगर स्मिथ यह कैच पकड़ लेते तो अफ्रीका को संभलने का मौका नहीं मिलता।
3. पिच का बिहेवियर बदला, गेंदबाजों को मदद नहीं मिली मैच के तीसरे और चौथे दिन पिच का बिहेवियर बदला। शुरुआती दो दिनों तक पिच पर घास का असर दिख रहा था। लेकिन आखिरी दो दोनों में पिच पूरी तरह से फ्लैट हो गई थी। इस पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिली। इसने साउथ अफ्रीका के रन चेज को आसान बनाया।

साउथ अफ्रीका के 3 मैच विनर्स



कप्तानों की बात
टेम्बा बावुमा बोले- देश के लिए स्पेशल मोमेंट
पिछले 2 दिन स्पेशल रहे, कुछ देर के लिए तो लग रहा था कि हम होम ग्राउंड पर ही खेल रहे हैं। हमारे देश के लिए यह स्पेशल मोमेंट है। कई मौकों पर किस्मत और मौसम हमारे साथ नहीं था, लेकिन इस बार हमें सूरज का साथ मिला।

पैट कमिंस ने कहा- वे जीत के हकदार
हमने कुछ चीजें सही नहीं कीं। पहली पारी में अच्छी बढ़त के बावजूद हम बड़ा स्कोर नहीं बना सके। टॉप-7 बैटिंग में हमें सुधार की जरूरत है। साउथ अफ्रीका ने बताया कि वे क्यों फाइनल तक पहुंचे हैं। वे इस जीत के हकदार हैं।

टेस्ट के वर्ल्ड चैंपियंस के नाम पढ़िए…
प्लेइंग-11: टेम्बा बावुमा (कप्तान), रायन रिकेल्टन, ऐडन मार्करम, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरियन (विकेटकीपर), मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी। एक्स्ट्रा- टोनी डी जॉर्जी, डेन पैटरसन, सेनुरन मुथुसामी और कॉर्बिन बॉश।
मैच की अपडेट्स देखने के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
02:06 PM14 जून 2025
- कॉपी लिंक
साउथ अफ्रीका की जीत पर एबी डिविलियर्स
01:20 PM14 जून 2025
- कॉपी लिंक
जीत के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी…
केशव महाराज बोले- ये पल बेहद खास केशव महाराज जीत के बाद रोने लगे। उन्होंने कहा-
यह पल बेहद खास है, कप उठाना गर्व की बात है। यह देश के हर फैन के लिए खास है। पिछले पांच दिनों में टीम में जो एकता दिखी, वही हमारे देश की पहचान है।

रबाडा बोले- पल को शब्द में बयां नहीं कर सकते तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने कहा-
इस पल को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हमने कड़ी मेहनत की। ये जीत हम डिजर्व करते हैं। कुछ लोगों ने कहा कि हमने मजबूत टीमों के खिलाफ नहीं खेला। हमने ऑस्ट्रेलिया को उनके बेस्ट गेम में हराया।

12:24 PM14 जून 2025
- कॉपी लिंक
साउथ अफ्रीका की जीत पर हर्शल गिब्स
12:16 PM14 जून 2025
- कॉपी लिंक
ऐडन मार्करम प्लेयर ऑफ द मैच
12:11 PM14 जून 2025
- कॉपी लिंक
साउथ अफ्रीका को जीत दिलाने के बाद काइल वेरियन ने कहा-
फिलहाल, मैं राहत महसूस कर रहा हूं। मैं सुबह से मैच देख रहा था और यही सोच रहा था कि मेरी बैटिंग न आए…मेरी बैटिंग न आए। जब मैं क्रीज की ओर बढ़ रहा था, तब बहुत नर्वस था। मैंने ऐसा कभी फील नहीं किया। यह जीत बहुत मायने रखती है। मैं थोड़ा इमोशनल हो रहा हूं। यह अविश्वसनीय अनुभव है।

11:54 AM14 जून 2025
- कॉपी लिंक
वेरियन के रन से जीता साउथ अफ्रीका, पहली बार वर्ल्ड चैंपियन

वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद लॉर्ड्स स्टेडियम की बालकनी से सेलिब्रेशन करते साउथ अफ्रीका के प्लेयर्स।
84वें ओवर की चौथी बॉल पर काइल वेरिययन ने एक रन लेकर साउथ अफ्रीका को 5 विकेट से जीत दिला दी। टीम पहली बार क्रिकेट के किसी फॉर्मेट में वर्ल्ड चैंपियन बनी है। साउथ अफ्रीका ने 27 साल बाद कोई ICC टाइटल जीता है। टीम ने 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में अपना पहला ICC खिताब जीता था।

विनिंग सिंगल लेने के बाद खुशी मनाते काइल वेरियन।
11:52 AM14 जून 2025
- कॉपी लिंक
वेरियन को जीवनदान, ऑस्ट्रेलिया के पास रिव्यू नहीं था
84वें ओवर की तीसरी बॉल पर काइल वेरियन को जीवनदान मिला। मिचेल स्टार्क के ओवर की तीसरी बॉल वेरियन के बैट का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर एलेक्स कैरी के दस्तानों पर गई।
कैच हुआ, लेकिन फील्ड अंपायर्स ने वेरियन को नॉटआउट करार दिया। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस रिव्यू नहीं ले सके, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने सभी रिव्यू पहले ही गंवा दिए थे।
11:49 AM14 जून 2025
- कॉपी लिंक
ऐडन मार्करम 136 रन बनाकर आउट

ऐडन मार्करम बाउंड्री लगाने की कोशिश में कैच आउट हो गए।
81वें ओवर की आखिरी बॉल पर साउथ अफ्रीका ने 5वां विकेट गंवाया। यहां ऐडन मार्करम 136 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ट्रैविस हेड ने शॉर्ट मिडविकेट पर कैच किया।
11:26 AM14 जून 2025
- कॉपी लिंक
बॉल बदली, नई बॉल से हेजलवुड बॉलिंग कर रहे

ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी नई बॉल से जोश हेजलवुड बॉलिंग करने आए।
साउथ अफ्रीकी पारी के 80 ओवर पूरे होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने नई बॉल की मांग की। बॉल बदलने के बाद उन्होंने जोश हेजलवुड को ओवर सौंपा।
11:04 AM14 जून 2025
- कॉपी लिंक
साउथ अफ्रीका का स्कोर 250 पार, मार्करम खेल रहे
282 रन का टारगेट चेज कर रही साउथ अफ्रीका ने 250 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। 75वें ओवर की पहली बॉल पर बेडिंघम ने एक रन लेकर टीम स्कोर 250 पार पहुंचाया।
10:49 AM14 जून 2025
- कॉपी लिंक
मिचेल स्टार्क ने स्टब्स को बोल्ड किया
71वें ओवर साउथ अफ्रीका ने चौथा विकेट गंवा दिया है। यहां ट्रिस्टन स्टब्स 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मिचेल स्टार्क ने अपने ओवर की तीसरी बॉल पर बोल्ड कर दिया।पिछली बॉल पर स्टब्स विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच होने से बचे थे। यहां ऑस्ट्रेलिया ने रिव्यू भी गंवाया।
10:38 AM14 जून 2025
- कॉपी लिंक
ड्रिंक्स ब्रेक: साउथ अफ्रीका जीत से 44 रन दूर
10:35 AM14 जून 2025
- कॉपी लिंक
स्टब्स रनआउट होने से बचे, कमिंस का थ्रो नहीं लगा
69वें ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स रन आउट होने से बच गए। उन्होंने मिचेल स्टार्क के ओवर की आखिरी बॉल पर मिड ऑफ की ओर से खेला और रन लेने के लिए निकल पड़े।
पैट कमिंस ने तेजी से आकर बॉल नॉन स्ट्राइक एंड पर थ्रो की। यह थ्रो स्टंप पर नहीं लगा और स्टब्स आउट होने से बच गए। अगर बॉल स्टंप पर लगती तो स्टब्स को पवेलियन लौटना पड़ता।
09:47 AM14 जून 2025
- कॉपी लिंक
बावुमा 66 रन बनाकर आउट, कमिंस ने शतकीय साझेदारी तोड़ी

कप्तान टेम्बा बावुमा 66 रन बनाकर आउट हुए।
साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा 66 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें 59वां ओवर डाल रहे पैट कमिंस ने कैच आउट कराया और शतकीय साझेदारी को तोड़ी। ओवर की आखिरी बॉल पर बावुमा को एलेक्स कैरी ने कैच किया।
09:39 AM14 जून 2025
- कॉपी लिंक
चौथे दिन का खेल शुरू, कमिंस के ओवर से एक रन आया
चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। दिन का पहला ओवर डाल रहे पैट कमिंस ने महज एक रन दिया।
09:21 AM14 जून 2025
- कॉपी लिंक
WTC फाइनल- तीसरे दिन साउथ अफ्रीका की दमदार वापसी

कप्तान टेम्बा बावुमा और ऐडन मार्करम की पारियों के दम पर साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दमदार वापसी की है।
शुक्रवार को तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 282 रन का टारगेट चेज कर रही साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट पर 213 रन बना लिए हैं। उसे जीतने के लिए 69 रन की जरूरत है। ऐडन मार्करम 102 और कप्तान टेम्बा बावुमा 65 रन पर नाबाद लौटे। पढ़ें पूरी खबर
09:19 AM14 जून 2025
- कॉपी लिंक
WTC फाइनल- दूसरे दिन अफ्रीका 138 रन पर सिमटा

डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 218 रन की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 74 रन की बढ़त मिली। गुरुवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 8 विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। सुबह 43/4 के स्कोर से खेलने उतरी साउथ अफ्रीका टीम पहली पारी में 138 रन पर ऑलआउट हो गई। पढ़ें पूरी खबर
09:19 AM14 जून 2025
- कॉपी लिंक
WTC फाइनल- पहले दिन ऑस्ट्रेलिया 169 रन से आगे

डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मजबूत शुरुआत की है। टीम ने बुधवार को मैच के पहले दिन पहली पारी में 212 रन बनाए। साथ ही साउथ अफ्रीका के 4 बैटर्स को पवेलियन भेज दिया। मिचेल स्टार्क ने 2, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने एक-एक विकेट झटके। साउथ अफ्रीका ने 43/4 के स्कोर के साथ दिन का खेल खत्म किया। पढ़ें पूरी खबर