Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Madhya Pradesh Breaking

Katni News: गुम मोबाइल से उड़ाए 11 लाख, मृतक के अकाउंट किए जमा, 3 साइबर गिरफ्तार

Madhya Pradesh Samachar14/06/2025
Katni News: गुम मोबाइल से उड़ाए 11 लाख, मृतक के अकाउंट किए जमा, 3 साइबर गिरफ्तार


Last Updated:June 14, 2025, 19:23 IST

Katni News : कटनी जिले में प्रेमलाल बर्मन के बैंक खाते से 11 लाख की साइबर ठगी का चौकाने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई कर मुख्य आरोपी मनोहर लोधी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया. इन लोगों …और पढ़ें

कटनी पुलिस ने हैरान करने वाले खुलासे किए हैं.

हाइलाइट्स

  • कटनी में 11 लाख की साइबर ठगी का मामला सामने आया.
  • गुम हुए मोबाइल से सिम क्लोनिंग कर ठगी की गई.
  • मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

कटनी. मध्यप्रदेश के कटनी जिले से एक चौंकाने वाला साइबर क्राइम का मामला सामने आया है, जिसने डिजिटल धोखाधड़ी के नए खतरे को उजागर कर दिया है. बाकल थाना क्षेत्र के ग्राम बसेहड़ी में रेलवे से रिटायर्ड बुजुर्ग प्रेमलाल बर्मन के बैंक खाते से 11 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई. अचानक बैंक अकाउंट से लाखों रुपए जाते ही पूरा परिवार से अलर्ट होते हुए मामले की बाकल थाने से लेकर कटनी एसपी कार्यालय में दर्ज करवाई थी. साइबर ठगी का प्रकरण देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा तत्काल साइबर टीम को मामलें की जांच करने के आदेश दिए थे. खास बात यह रही कि यह ठगी उनके दो साल पहले गुम हुए मोबाइल नंबर के जरिए की गई. पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि प्रेमलाल बर्मन का मोबाइल करीब दो साल पहले गुम हो गया था, जो उनके बैंक खाते से लिंक था. इसी का फायदा उठाकर आरोपी मनोहर लोधी और उसके साथी रोहित लोधी व सौरभ लोधी ने सिम क्लोनिंग की. फिर एयरटेल पेमेंट बैंक और फोन पे जैसे प्लेटफॉर्म पर फर्जी अकाउंट बनाकर करीब 11 लाख रुपए निकाल लिए.

पुलिस की कार्रवाई: आरोपियों ने किया जुर्म कबूल
पीड़ित के बेटे लालजी बर्मन की शिकायत के बाद कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने साइबर सेल को तत्काल जांच के निर्देश दिए. जांच में सामने आया कि आरोपी मनोहर लोधी उसी गांव में कियोस्क संचालित करता था. तीनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उनके खिलाफ BNS की धारा 318(4) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें

Location :

Katni,Madhya Pradesh

homemadhya-pradesh

गुम मोबाइल से उड़ाए 11 लाख, मृतक के अकाउंट किए जमा, 3 साइबर गिरफ्तार



Source link

Tagged Bank Account Fraud, cyber crime, Digital Fraud, Online Scam, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल धोखाधड़ी, बैंक खाता धोखाधड़ी, साइबर क्राइम

Post navigation

⟵ किसानों के सच्चे दोस्त होते हैं ये सांप, इन्हें मार दिया तो फसल का नुकसान तय, जानिए ऐसा क्यों
बालाघाट एनकाउंटर में 3 महिला समेत 4 खूंखार नक्सली ढेर, पुलिसकर्मियों का होगा सम्‍मान ⟶

Related Posts

MP News Live Updates : कांग्रेस की सार्थक पहल, कोविड अस्पताल के लिए देगी अपना दफ्तर
MP News Live Updates : कांग्रेस की सार्थक पहल, कोविड अस्पताल के लिए देगी अपना दफ्तर

पार्टी ने शहर में अस्पताल की कमी को देखते हुए अपने तीन मंजिला कांग्रेस कार्यालय सहित दो धर्मशालाएं कोविड वार्ड…

इंदौर में इंटरनेशनल कार्गो सेंटर शुरू, CM शिवराज ने केबल कार को दी मंज़ूरी
इंदौर में इंटरनेशनल कार्गो सेंटर शुरू, CM शिवराज ने केबल कार को दी मंज़ूरी

CM शिवराज ने इंदौर के विकास का 5 साल का रोड मैप देखा. सीएम शिवराज सिंह (CM Shivraj) ने इंदौर…

Aaj Ka Meen Rashifal: मीन राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा दिन, रिश्तों में बढ़ सकती है खटास, पढ़े राशिफल 
Aaj Ka Meen Rashifal: मीन राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा दिन, रिश्तों में बढ़ सकती है खटास, पढ़े राशिफल 

Aaj Ka Meen Rashifal 04 January 2026, आज का मीन राशिफल: आज 04 जनवरी 2026 को माघ माह के कृष्ण…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories