NEET UG Topper 2025: नीट यूजी टॉपर कौन है? इस राज्य के स्टूडेंट को मिली ऑल इंडिया रैंक 1

NEET UG Topper 2025: नीट यूजी टॉपर कौन है? इस राज्य के स्टूडेंट को मिली ऑल इंडिया रैंक 1


Last Updated:

NEET UG Topper 2025: एनटीए नीट यूजी 2025 परीक्षा मे राजस्थान के महेश कुमार ने ऑल इंडिया रैंक 1 के साथ टॉप किया है. नीट यूजी रिजल्ट 2025 neet.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

NEET UG 2025 Topper: महेश कुमार रैंक 1 और उत्कर्ष अवधिया रैंक 2 पर हैं

हाइलाइट्स

  • नीट यूजी 2025 रिजल्ट जारी.
  • नीट यूजी 2025 में महेश कुमार ने किया टॉप.
  • ये राजस्थान के रहने वाले हैं.

नई दिल्ली (NEET UG Topper 2025). नीट यूजी 2025 रिजल्ट आज, 14 जून 2025 को neet.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है. नीट यूजी स्कोरकार्ड 2025 ईमेल के जरिए भी भेजा जाएगा. नीट यूजी 2025 परीक्षा में राजस्थान के महेश कुमार ने टॉप किया है (Mahesh Kumar AIR 1 NEET 2025). इनका रोल नंबर 3923210013 है. महेश कुमार ने जनरल कैटेगरी से नीट यूजी परीक्षा दी थी. इन्होंने 99.9999547 परसेंटाइल और ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है.

नीट यूजी 2025 परीक्षा में सीकर का छात्र पूरे देश में अव्वल रहा है. सीकर में पढ़ाई करने वाले हनुमानगढ़ के महेश कुमार ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर कमाल कर दिया है. इन्होंने सीकर के एक कोचिंग संस्थान से नीट यूजी परीक्षा की तैयारी की थी. नीट यूजी टॉपर महेश कुमार ने 720 में से 686 अंक हासिल किए हैं. नीट यूजी 2025 AIR 1 महेश कुमार के माता-पिता सरकारी नौकरी करते हैं.

नीट यूजी 2025 टॉपर लिस्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी रिजल्ट के साथ ही कटऑफ और टॉपर लिस्ट भी जारी की है.

रैंक नाम पर्सेंटाइल राज्य
1 महेश कुमार 99.9999547 राजस्थान
2 उत्कर्ष अवधिया 99.9999095 मध्य प्रदेश
3 कृषंग जोशी 99.9998189 महाराष्ट्र
4 मृणाल किशोर झा 99.9998189 दिल्ली
5 अविका अग्रवाल 99.9996832 दिल्ली
6 जेनिल विनोदभाई भयानी 99.9996832 गुजरात
7 केशव मित्तल 99.9996832 पंजाब
8 झा भव्य चिराग 99.9996379 गुजरात
9 हर्ष केदावत 99.9995474 दिल्ली
10 आरव अग्रवाल 99.9995474 महाराष्ट्र

टॉप 10 में दिल्ली से 3 टॉपर

नीट यूजी टॉपर लिस्ट 2025 में टॉप 10 स्टूडेंट्स में से 3 दिल्ली से हैं. इस साल टॉप 10 में कोई भी स्टूडेंट यूपी या बिहार से नहीं है. वहीं, महाराष्ट्र से 2, गुजरात से 2, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पंजाब से 1-1 टॉपर हैं. इस साल यूपी के 333088 स्टूडेंट्स ने नीट यूजी परीक्षा दी थी. इनमें से 170684 सफल हुए हैं. राजस्थान से 176181 कैंडिडेट्स ने नीट यूजी परीक्षा दी थी. इनमें से 119865 ने सफलता हासिल की है. वहीं, बिहार से 159167 स्टूडेंट्स नीट यूजी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 80954 सफल हुए हैं.

About the Author

Deepali Porwal

Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h…और पढ़ें

Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h… और पढ़ें

homecareer

नीट यूजी टॉपर कौन है? इस राज्य के स्टूडेंट को मिली ऑल इंडिया रैंक 1



Source link