राशि अनुसार इस योगिनी एकादशी पर करें ये उपाय, हर परेशानी से मिलेगा छुटकारा, बरसेगी लक्ष्मी-नारायण की कृपा

राशि अनुसार इस योगिनी एकादशी पर करें ये उपाय, हर परेशानी से मिलेगा छुटकारा, बरसेगी लक्ष्मी-नारायण की कृपा


उज्जैन. हिन्दू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है. सालभर में 24 एकादशी व्रत होते हैं. हर माह में 2 बार एकादशी व्रत होता है. मान्यता है कि एकादशी तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है. वहीं, आषाण का यह माह बहुत ही पवित्र माना गया है. ऐसे में आषण मास की एकादशी का खास महत्व होता है. कुछ ही दिनों बाद 21 जून को योगिनी एकादशी आने वाली है. इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा विशेष फलदायक होती है. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार इस दिन किया गया राशि अनुसार उपाय से सालभर लक्ष्मी-नारायण की कृपा बनी रहेगी.

मेष – योगिनी एकादशी के दिन इस राशि के जातको को भगवान विष्णु को लाल रंग का फूल अर्पित करें.

वृषभ – योगिनी एकादशी के दिन इस राशि के जातको को हरि विष्णु भगवान को सफेद चीजों का भोग लगाए. इससे सुख-समृद्धि मिलती है.

मिथुन – योगिनी एकादशी के दिन इस राशि के जातक को हरे रंग के वस्त्र भगवान विष्णु को अर्पित करें. तो साल भर विष्णु भगवान हर कार्य मे विजय प्रदान करेंगे.

कर्क – योगिनी एकादशी के दिन इस राशि के जातको को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को खीर का भोग अर्पित करें.

सिंह – योगिनी एकादशी के दिन इस राशि के जातको को पीले रंग का वस्त्र भगवान विष्णु को अर्पित करें और खुद भी पहनें.

कन्या – योगिनी एकादशी के दिन इस राशि के जातको को सफेद मिठाई और केसर अर्पित भगवान को करे, इससे आर्थिक तंगी दूर होती है.

तुला – योगिनी एकादशी के दिन इस राशि के जातको को सफेद चीजों का दान करें, इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है.

वृश्चिक – योगिनी एकादशी के दिन इस राशि के जातको को गुड़ का दान करना चाहिए, इससे नौकरी-व्यापार में तरक्की मिलती है.

धनु – योगिनी एकादशी के दिन इस राशि के जातको को पीले वस्त्र और पीले चंदन का भगवान को भोग लगाना चाहिए. साथ ही पीले फल का भी दान करें.

मकर – योगिनी एकादशी के दिन इस राशि के जातको को हरि विष्णु भगवान को दही और इलायची का भोग अर्पित करें.

कुंभ – योगिनी एकादशी के दिन इस राशि के जातकों को पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं. तो साल भर लक्ष्मी नारायण की कृपा बनी रहेगी.

मीन – योगिनी एकादशी के दिन इस राशि के जातको को गरीबों की सेवा करें और मिश्री का भोग लगाएं.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link