Last Updated:
मध्य प्रदेश के व्हाइट टाइगर सफारी मुकुंदपुर को अब सफेद शेरों के साथ वॉक इन एवियरी के लिए भी जाना जाएगा, मतलब ऐसी बड़ी जगह, जहां आपको विदेशी चिड़ियों के दीदार हो सकेंगे. आप उनके बारे में तमाम जानकारी हासिल कर सकेंगे. यह राज्य का पहला और देश का दूसरा वॉक इन एवियरी है. एमपी के अलावा भारत में सिर्फ गुजरात के केवड़िया में वॉक इन एवियरी है.
बुडगेरिगर पक्षी ऑस्ट्रेलिया के सूखे इलाकों में पाया जाता है. इसे शेल तोता, बजीस और बुग्गी भी कहते हैं. ये बुद्धिमान होते हैं. इन्हें कुछ शब्दों की नकल और सीटी बजाना सिखा सकते हैं.

रेनबो लोरिकेट भी पूर्वी समुद्र तट, उत्तरी क्वींसलैंड से लेकर दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है. ये आक्रामक तरीके से अपने खाने और घोंसले के क्षेत्रों की रक्षा करते हैं.

सन कॉन्योर को सन पैराकीट के नाम से भी जाना जाता है. यह बहुत शोर करने वाला पक्षी है. कभी दक्षिण अमेरिका में आम थे लेकिन अब इन्हें रेयर माना जाता है.

ब्लैक स्वान का वैज्ञानिक नाम सिग्नस अट्रैटस है. यह पक्षी ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में पाया जाता है. ये स्थानीय परिस्थिति और मौसम के मुताबिक ठिकाना बदलते हैं.

ब्लू गोल्ड मकाऊ मध्य अमेरिका के पनामा से लेकर उत्तरी दक्षिण अमेरिका में पाए जाते हैं. यह बुद्धिमान और राजसी पक्षी माना जाता है. ये 60 साल तक जी सकते हैं.

ग्रैंड एक्लेक्टस सोलोमन द्वीप, सुम्बा, न्यू गिनी, पूर्वोत्तरी ऑस्ट्रेलिया और मालुकू द्वीप समूह में पाया जाता है. नर का रंग हरा और मादा का रंग लाल, जामुनी और नीला होता है. नर और मादा के रंग में बड़े अंतर के कारण कई साल तक जीव वैज्ञानिकों को भ्रम था कि ये दो अलग प्रजातियां हैं.

कॉकटेल ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है. इसे वीरो या क्वारियन के नाम से भी जाना जाता है. प्यारा और मिलनसार होने की वजह से यह अमेरिका में सबसे पसंद किया जाने वाला पालतू पक्षी भी है.

डायमंड डव ऑस्ट्रेलिया के सबसे छोटे कबूतरों में से एक हैं. ये दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के पार्कों में पाए जाते हैं. जमीन पर डगमगाती चाल में चलते हैं. इनकी उड़ान उतार-चढ़ाव वाली होती है.

वुड डक उत्तरी अमेरिकी के पानी में रहने वाला पक्षी है. ये 20वीं सदी की शुरुआत में दुर्लभ हो गए थे. कई क्षेत्रों से लगभग गायब हो गए थे लेकिन अब संख्या में सुधार आ रहा है.

ये छोटे से मध्यम आकार के गौरैया प्रजाति के पक्षी हैं. ये आवासों में रहना पसंद करते हैं लेकिन ठिकाना नहीं बनाते. ऑस्ट्रेलिया और ध्रुवीय क्षेत्रों को छोड़कर ये दुनियाभर में मूल रूप से पाए जाते हैं.

लेडी एमहर्स्ट को चीनी कॉपर तीतर भी कहते हैं. ये दिन में जमीन और रात में पेड़ों पर रहते हैं. ये उड़ सकते हैं लेकिन इनको दौड़ना पसंद होता है. नर की लंबाई 40 से 48 इंच तक होती है.

लव बर्ड अफ्रीका में पाए जाते हैं. ये झुंड में रहना पसंद करते हैं. ये जिज्ञासु और हमेशा एक्टिव रहते हैं. अगर इन्हें कम उम्र से सिखाया जाए, तो आवाज की नकल करना सीख सकते हैं.

ये मिलनसार तो होते हैं लेकिन थोड़े शर्मीले भी होते हैं. इन्हें खेलना बहुत पसंद है. ये दक्षिण अमेरिका, अर्जेंटीना, बोलीविया, ब्राजील और पैराग्वे में पाए जाते हैं.

अफ्रीकन ग्रे तोता काफी मिलनसार और दूसरे पक्षियों के मुकाबले बहुत बुद्धिमान होता है. 3 से 4 साल के मानव बच्चे के बराबर सीखने-समझने की शक्ति होती है और यह बात भी कर सकता है.