इंदौर का मामला, पार्षद फरार: पार्षद ने लव जिहाद के लिए 3 लाख बांटे; केस – Indore News

इंदौर का मामला, पार्षद फरार:  पार्षद ने लव जिहाद के लिए 3 लाख बांटे; केस – Indore News



देह व्यापार में धकेलने की साजिश की, दो गिरफ्तार

.

इंदौर में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत पर लव जिहाद और हिंदू युवतियों को देह व्यापार में धकेलने की साजिश रचने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों साहिल शेख और अल्ताफ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि पार्षद कादरी ने उन्हें हिंदू लड़कियों से शादी कर धर्म परिवर्तन और देह व्यापार के लिए उकसाया था। पुलिस ने कादरी को साजिश में सह-आरोपी बनाया है। वह फरार है।

बाणगंगा टीआई सियाराम गुर्जर के अनुसार, एक युवती की शिकायत पर साहिल शेख (निवासी मौनी बाबा आश्रम के पीछे) पर लव जिहाद और दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। दूसरी महिला की शिकायत पर अल्ताफ अली (निवासी नरवल) के खिलाफ भी दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। शनिवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने दोनों आरोपियों को पकड़ा, तब मामले की परतें खुलीं।

पुलिस ने उसी रात अनवर कादरी के घर दबिश दी, पर वह भाग गया। अल्ताफ ने बताया कि वह पेंटर है और साहिल कार शोरूम में काम करता है। अल्ताफ के मुताबिक, पार्षद कादरी ने उसे एक लाख और साहिल को दो लाख रुपए नकद दिए थे। शर्त रखी थी कि वे हिंदू लड़कियों से शादी करें और फिर उन्हें देह व्यापार में धकेलें।

सोशल मीडिया से दोस्ती, धमकी देकर धर्म परिवर्तन की बात टीआई गुर्जर के मुताबिक, पहली युवती ने शिकायत में कहा कि साहिल ने सोशल मीडिया पर खुद को हिंदू बताकर दोस्ती की। फिर शादी का वादा कर अपने दोस्त के घर ले जाकर दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद फिर दूसरी जगह ले गया और फिर से दुष्कर्म किया। बाद में धर्म बदलने का दबाव डाला और पैसे का लालच भी दिया।

मोबाइल गिफ्ट देकर दुष्कर्म, सगाई तय होने पर दी धमकी दूसरी युवती ने पुलिस को बताया कि पेंटर अल्ताफ ने दोस्ती के बाद शादी का झांसा दिया और मोबाइल गिफ्ट किया। फिर दुष्कर्म किया। जब परिजनों ने उसकी सगाई तय की, तो अल्ताफ ने धमकाया और धर्म बदलने के लिए पैसे की पेशकश की।

कादरी ने मोबाइल फोन में फोटो देखकर पैसे दिए थे साहिल ने भी कबूल किया कि उसका रिश्तेदार कादरी के पास रहता है। उसी के जरिए मुलाकात हुई। कादरी ने मोबाइल में युवतियों के फोटो देखे और पैसे दिए। पुलिस को यह भी इनपुट मिला है कि कादरी ने अपने क्षेत्र के अन्य युवकों को भी इसी तरह की गतिविधियों के लिए पैसे दिए हैं।



Source link