ट्रक से पीछे से टकराई बस, 5 यात्री घायल: सतना में बोलेरो को बचाने में हादसा; ट्रक जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार – Satna News

ट्रक से पीछे से टकराई बस, 5 यात्री घायल:  सतना में बोलेरो को बचाने में हादसा; ट्रक जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार – Satna News



सतना-चित्रकूट मार्ग पर बाबा धाम आश्रम के सामने सोमवार को एक बस हादसे में 5 यात्री घायल हो गए। कामदगिरि बस सर्विस की सतना से चित्रकूट जा रही बस एक ट्रक से पीछे से टकरा गई।

.

हादसा तब हुआ जब ट्रक ड्राइवर ने सामने से आ रही बोलेरो जीप को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस और एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में वीरपुर नागौद के प्रदीप कुमार दीक्षित (56), कटनी के मनोज कुमार यादव (34), कोठी की कुसुम कली चौधरी (40), भरहुत के गौरा यादव (55) और पिंडरा थाना मझगवाँ के राजुलिया यादव (45) शामिल हैं।

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link