भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में कायम रहेगी पटौदी की विरासत, महानतम क्रिकेटर ने ये कदम उठाकर जीता दिल

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में कायम रहेगी पटौदी की विरासत, महानतम क्रिकेटर ने ये कदम उठाकर जीता दिल


India vs England Test Series Pataudi Trophy: महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कथित तौर पर ‘पटौदी’ विरासत को संरक्षित करने के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से संपर्क किया है. बता दें कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पटौदी ट्रॉफी को रिटायर करने और इसका नाम बदलकर तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी रखने का फैसला किया. उनके इस फैसले की क्रिकेट जगत में कड़ी आलोचना हुई है. कई दिग्गज भारतीय क्रिकेटर्स का कहना है की पटौदी की विरासत को ही आगे बढ़ाना चाहिए.

सचिन तेंदुलकर ने की बात

हालांकि, क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार सचिन तेंदुलकर ने भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में पटौदी विरासत को जीवित रखने के लिए बीसीसीआई और ईसीबी से संपर्क किया है. ईसीबी के एक अधिकारी ने वेबसाइट को बताया कि ईसीबी अब भारत के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी के नाम पर एक पदक रखने की योजना बना रहा है. कथित तौर पर आईसीसी के अध्यक्ष और पूर्व बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी इसमें बड़ी भूमिका निभाई.

अधिकारी ने क्रिकबज को बताया, ‘हां, इंग्लैंड-भारत सीरीज में पटौदी विरासत को बनाए रखने की एक पुष्ट योजना है.’ क्रिकबज ने ईसीबी अधिकारी के हवाले से आगे बताया, ‘संभावना है कि अथॉरिटी दिवंगत एमएके पटौदी के नाम पर एक पदक का नाम रखेंगे, जो पूरी संभावना है कि विजेता कप्तान को दिया जाएगा.’

स्थगित करना पड़ा कार्यक्रम 

इस बीच पटौदी ट्रॉफी का आधिकारिक नाम बदलकर तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी करने के लिए 14 जून को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान एक कार्यक्रम आयोजित किया जाना था. हालांकि, अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के सम्मान में इसे स्थगित कर दिया गया. बीसीसीआई और ईसीबी अब सीरीज का आधिकारिक नाम बदलने के लिए नई तारीख की तलाश कर रहे हैं.



Source link