मैथ्यू हेडन ने चुनी इतिहास की सर्वश्रेष्ठ Playing 11, भारत के सिर्फ इन 2 क्रिकेटर्स को दी जगह

मैथ्यू हेडन ने चुनी इतिहास की सर्वश्रेष्ठ Playing 11, भारत के सिर्फ इन 2 क्रिकेटर्स को दी जगह


ऑस्ट्रेलिया के महान ओपनर मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) ने वर्ल्ड क्रिकेट के एक से बढ़कर एक महान खिलाड़ियों को चुनकर 21वीं सदी की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट प्लेइंग इलेवन (Playing 11) बनाई है. ESPNcricinfo के साथ बात करते हुए मैथ्यू हेडन ने अपनी प्लेइंग इलेवन का सेलेक्शन किया है. मैथ्यू हेडन ने अपनी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट प्लेइंग इलेवन (Playing 11) में भारत के दो महान बल्लेबाजों को जगह दी है, जिनके नाम जानकर सभी दंग रह जाएंगे. तो आइए एक नजर डालते हैं मैथ्यू हेडन की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट प्लेइंग इलेवन (Playing 11) पर-

मैथ्यू हेडन ने चुनी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट Playing 11

मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक को बतौर ओपनिंग बल्लेबाज अपनी प्लेइंग इलेवन में जगह दी है. मैथ्यू हेडन ने ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को एलिस्टेयर कुक के ओपनिंग जोड़ीदार के रूप में चुना है. मैथ्यू हेडन ने नंबर-3 बैटिंग पोजीशन पर वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को रखा है. मैथ्यू हेडन ने ब्रायन लारा को कप्तान भी नियुक्त किया है.

भारत के सिर्फ इन 2 क्रिकेटर्स को दी जगह

मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) ने नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक कैलिस को चुना है. जैक कैलिस को फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर तरजीह दी गई है. मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) ने भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए चुना है. वहीं, प्लेइंग इलेवन में नंबर-6 बैटिंग पोजीशन के लिए मैथ्यू हेडन ने वीवीएस लक्ष्मण पर भरोसा जताया है.

इस दिग्गज को विकेटकीपिंग देकर चौंकाया

मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) ने अपनी प्लेइंग इलेवन (Playing 11) में नंबर-7 बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग का जिम्मा एडम गिलक्रिस्ट को सौंपा है.

स्पिन गेंदबाज

मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) ने अपनी प्लेइंग इलेवन (Playing 11) में ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न को एकमात्र स्पिन गेंदबाज के तौर पर चुना है. शेन वॉर्न ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 1001 विकेट हासिल किए थे.

तेज गेंदबाज

मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) ने अपनी प्लेइंग इलेवन (Playing 11) में पैट कमिंस (Pat Cummins), ब्रेट ली (Brett Lee) और जेम्स एंडरसन (James Anderson) को बतौर तेज गेंदबाज चुना है.

मैथ्यू हेडन की सर्वश्रेष्ठ Playing 11

एलिस्टेयर कुक, डेविड वॉर्नर, ब्रायन लारा (कप्तान), जैक कैलिस, विराट कोहली, वीवीएस लक्ष्मण, एडम गिलक्रिस्ट, शेन वॉर्न, पैट कमिंस, ब्रेट ली और जेम्स एंडरसन.



Source link