1 हजार साल पुराने बरगद में लगी आग: शाजापुर में ग्रामीणों और दमकल की मदद से पाया काबू – shajapur (MP) News

1 हजार साल पुराने बरगद में लगी आग:  शाजापुर में ग्रामीणों और दमकल की मदद से पाया काबू – shajapur (MP) News


शाजापुर जिले में ताखा जी मंदिर के पास एक हजार वर्ष पुराने बरगद में सोमवार दोपहर आग लग गई। मंदिर के पास से गुजर रहे एक किसान ने दोपहर 3 बजे पेड़ से उठती लपटों को देखा। उसने तुरंत ग्रामीणों को सूचित किया।

.

ग्रामीणों की सूचना पर शाजापुर और मक्सी से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल से बड़ी आग पर काबू पा लिया गया।

बरगद में आग की सूचना पर पहुंचे ग्रामीण।

मंदिर के हरिनारायण पंडा के अनुसार, तक्षत नाग देवता ताखा जी महाराज का मंदिर चार बीघा में फैले इस बरगद के नीचे स्थित है। यह स्थान नाग पंचमी पर विशेष महत्व रखता है। दूर-दूर से भक्त यहां दर्शन के लिए आते हैं।

पंडा ने बताया कि इस स्थान पर पहले भी आग लग चुकी है। राहगीरों और भक्तों द्वारा जलती अगरबत्ती या बीड़ी-सिगरेट फेंकने से आग लगने की आशंका है।



Source link