ऑस्ट्रेलिया में पंडित धीरेंद्र शास्त्री का नया लुक, ‘मौज’ देख हो रहे ट्रोल

ऑस्ट्रेलिया में पंडित धीरेंद्र शास्त्री का नया लुक, ‘मौज’ देख हो रहे ट्रोल


Last Updated:

Baba Bagheshwar Viral Photos: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विदेश में अपने पहनावे को लेकर ट्रोल हो रहे हैं. अब उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि जैकेट और चश्मा शिष्यों का गिफ्ट है.

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हो रहे ट्रोल.

हाइलाइट्स

  • पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का वायरल लुक
  • ऑस्ट्रेलिया में नए अंजाद में दिखे बाबा बागेश्वर
  • जैकेट, चश्मा देखकर यूजर्स ने किया ट्रोल

नरेन्द्र सिंह परमार

छतरपुर. मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए है. दरअसल, विदेश से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई है. इसके बाद यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया. लोगों का कहना है कि अहमदाबाद हादसे के बाद देश में मातम है और वे विदेश में मौज रहे हैं. इतना ही नहीं ट्रोलर्स ने बाबा के जैकेट और चश्मे की कीमत पर भी बड़ा सवाल खड़ा किया है. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनके पुराने दिन भी याद दिलाई, जब वे प्लास्टिक की कुर्सी पर बैठकर पर्ची निकाला करते थे. हालांकि बाबा बागेश्वर ने अब ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया है.

छतरपुर के बाबा बागेश्वर इन दिनों भले ही विदेश जाकर वहां कथा कर रहे हो, लेकिन वह वहां भी ट्रोल होने से नहीं बच पाए हैं. इस बार बाबा विदेश में अपने पहनावे को लेकर ट्रोल हुए है और अब वह सुर्खियों में है. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ऑस्ट्रेलिया में चश्मे और जेकेट की वजह से जमकर टोल हो रहे है.

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिया जवाब

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के इस महंगे शौकों को भारत में रील बनाकर वायरल किया जा रहा है. लेकिन लगातार ट्रोल होने के बाद अब उन्होनें फिजी देश में वीडियो डालने वाले को अपने ही ठेठ अंदाज में जबाब दिया है. उन्होंने कहां कि जिसने यह वीडियो डाला है वह नकटा सुन ले… तुझे मेरे जैकेट और चश्मे से परेशानी है. यह मेरा नहीं है. यह शिष्यों ने गिफ्ट किया है. पंडित धीरेंद्र ने गिफ्ट लेने का कारण भी बताया.

बागेश्वर बाबा की तस्वीरें वायरल
बागेश्वर बाबा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी. इसमें से एक तस्वीर में वे प्लेन में नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही क्रूज पर सवारी करते हुए भी उनकी तस्वीर सामने आई है. इन्हीं तस्वीरों को लेकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

ऑस्ट्रेलिया में पंडित धीरेंद्र शास्त्री का नया लुक, ‘मौज’ देख हो रहे ट्रोल



Source link