कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का नया फॉर्मूला: हर जिले में 7 दिन रहेगी 4 सदस्यीय टीम, 6 नामों में से होगा चयन – Gwalior News

कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का नया फॉर्मूला:  हर जिले में 7 दिन रहेगी 4 सदस्यीय टीम, 6 नामों में से होगा चयन – Gwalior News



कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बात करते केन्द्रीय पर्यवेक्षक बजरंग पूनिया।

AICC के केन्द्रीय पर्यवेक्षक व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बजरंग पूनिया मंगलवार को दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आए। पूनिया यहां जिलाध्यक्ष का चयन करने आए हैं। पूनिया ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत राहुल गांधी ने भोपाल में चार महत्वपूर्ण बैठकें की हैं।

.

राहुल ने संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की। जिसके तहत 61 AICC ऑब्जर्वर्स और प्रत्येक जिले में 3 पीसीसी सदस्यों की चार सदस्यीय टीम गठित की गई है। यह टीम प्रत्येक जिले में न्यूनतम 7 दिन रहेगी और संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसके आधार पर 6 नामों की अनुशंसा की जाएगी, जिनमें से जिला अध्यक्ष का चयन होगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से जिला अध्यक्षों की क्षमता का आकलन किया जाएगा। बता दें कि नियुक्त जिला अध्यक्ष, विधानसभा, लोकसभा और स्थानीय निकाय चुनावों में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया में शामिल होंगे। यह पूरी प्रक्रिया तय समय में पूर्ण होगी। पूनिया ने कहा कि दूसरे चरण में प्रत्येक विधानसभा में एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाएगा, और वार्ड व पंचायत स्तर पर कमेटी-अध्यक्ष बनाए जाएंगे।

दावेदारों ने की मुलाकात पूनिया से मंगलवार को जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे कई लोगों ने मुलाकात की। इस दौरान ग्वालियर में विधायक व पूर्व विधायक ने भी अपने-अपने चहेतों के नाम आगे बढ़ाने का प्रयास किया है।



Source link