पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने सोमवार को पुलिसकर्मियों के तबादले किए। एक ही स्थान पर चार साल से अधिक समय से तैनात 225 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है।
.
तबादला लिस्ट में 5 एसआई, 4 कार्यवाहक एसआई, 4 एएसआई, 26 कार्यवाहक एएसआई, 64 प्रधान आरक्षक और 128 आरक्षक शामिल हैं। शहर के कोतवाली, मोघट रोड और पदमनगर थाने के पुलिसकर्मियों को नई जगहों पर भेजा गया है।
इनके हुए तबादले
प्रमुख तबादलों में रामनगर चौकी प्रभारी एसआई संतोष सांवले को आशापुर और आशापुर से एसआई राजू पाटिल को रामनगर चौकी का प्रभार दिया गया है। मोघट थाने से एसआई राजेंद्र सोलंकी को देशगांव चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
इसी तरह कार्यवाहक एएसआई सुनीता दीक्षित को अजाक से महिला थाने में, मनोज सोनी को मूंदी से कोतवाली थाने में और एसआई सुमन पंवार को पंधाना से अजाक थाने में स्थानांतरित किया गया है। ट्रैफिक थाने के 16 से अधिक कर्मचारियों का भी फेरबदल किया गया है।