घरों से ऊंची बन रही सड़क, जलभराव का खतरा: सतना में लोगों ने आधी रात रुकवाया काम; निगम आयुक्त बोले- तीन पुलिया बनाएंगे – Satna News

घरों से ऊंची बन रही सड़क, जलभराव का खतरा:  सतना में लोगों ने आधी रात रुकवाया काम; निगम आयुक्त बोले- तीन पुलिया बनाएंगे – Satna News



सतना में सड़क निर्माण पर विवाद, आयुक्त ने किया दौरा।

सतना में डालीबाबा तिराहा से गोशाला चौक के बीच 300 मीटर सड़क के निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय निवासियों के विरोध के बाद सोमवार शाम नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीना ने मौके का निरीक्षण किया।

.

स्थानीय निवासी राजेंद्र पांडेय ने निगम आयुक्त को बताया कि नई सड़क की ऊंचाई ज्यादा होने से उनके घर नीचे स्तर पर आ गए हैं। पुरानी सड़क में तीन जगह पुलिया बनाकर ढलान बनाए गए थे, जिनसे पश्चिमी क्षेत्र का पानी पूर्व की नाली में जाता था। नई सड़क में ये ढलान नहीं बनाए जा रहे हैं, जिससे बरसात का पानी घरों में घुस सकता है।

तीन जगहों पर पुलिया बनाने के निर्देश निगम आयुक्त ने मौके पर ही इंजीनियरों को तीन जगहों पर पुलिया बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदार को पुलिया के लिए जगह छोड़कर सड़क का निर्माण करने को कहा। साथ ही जहां से पश्चिम का पानी पूर्व की तरफ जाता है, वहां सड़क की ऊंचाई कम करने के निर्देश भी दिए।

लोगों ने आधी रात को रुकवा था काम तीन दिन पहले स्थानीय निवासियों ने सड़क निर्माण का विरोध करते हुए आधी रात में काम रुकवा दिया था। इसके बाद ठेकेदार अपनी मशीनरी लेकर वहां से चला गया था। निरीक्षण के दौरान पार्षद रमेश शुक्ला और नगर निगम के सहायक अभियंता अनुमान सिंह व सिद्धार्थ सिंह भी मौजूद रहे।



Source link