जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में 295 भर्ती; AIIMS गुवाहाटी में 64 वैकेंसी; IBPS ने रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर जारी किया

जॉब & एजुकेशन बुलेटिन:  छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में 295 भर्ती; AIIMS गुवाहाटी में 64 वैकेंसी; IBPS ने रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर जारी किया


  • Hindi News
  • Career
  • 295 Recruitment In Chhattisgarh Fire Department; 64 Vacancies In AIIMS Guwahati; IBPS Released Revised Exam Calendar

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में ड्राइवर समेत अन्य 295 पदों पर भर्ती की और AIIMS गुवाहाटी 64 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात ‘G7 समिट’ में शामिल होने जा रहे पीएम मोदी की और टॉप स्टोरी में जानकारी IBPS के रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर की।

करेंट अफेयर्स

1. ‘G7 समिट’ में शामिल होने कनाडा पहुंचे पीएम मोदी

17 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा के कैननास्किस में हो रहे ‘G7’ यानी ‘ग्रुप ऑफ सेवन’ समिट में शामिल होने के लिए कनाडा के कैलगरी पहुंचे।

पीएम मोदी लगातार छठी बार इस समिट में हिस्सा ले रहे हैं।

पीएम मोदी लगातार छठी बार इस समिट में हिस्सा ले रहे हैं।

  • इस दौरान वो G7 और आमंत्रित देशों के नेताओं के साथ-साथ अंतरराष्‍ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ भी ग्लोबल इश्यूज पर विचार-विमर्श करेंगे।
  • इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प समिट को बीच में छोड़कर अमेरिका रवाना हो गए।
  • व्हाइट हाउस ने बताया कि मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते ट्रम्प ने यह फैसला लिया है।
  • जनवरी 2025 में जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद 14 मार्च को मार्क कार्नी कनाडा के नए पीएम बने थे।
  • भारत को G7 समिट का न्योता समिट शुरू होने के ठीक 10 दिन पहले मिला था।
  • G7 दुनिया के उन 7 देशों का समूह है, जिन्हें दुनिया की ‘मॉडर्न इकोनॉमी’ वाला देश कहा जाता है।
  • G7 में अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, जापान, इटली, कनाडा और जर्मनी शामिल है।

2. पैरा पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड कप 2025 शुरु

17 जून को पैरा पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत हुई। ये वर्ल्ड कप चीन की राजधानी बीजिंग में हो रहा है। टूर्नामेंट 25 जून तक चलेगा।

16 सदस्यीय टीम वाली भारतीय पैरा पावरलिफ्टिंग टीम इस विश्व कप में भाग ले रही है।

16 सदस्यीय टीम वाली भारतीय पैरा पावरलिफ्टिंग टीम इस विश्व कप में भाग ले रही है।

  • कुल 16 सदस्यीय भारतीय टीम में 7 महिलाएं और 9 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं।
  • वर्ल्ड कप में दुनिया भर के 134 से अधिक एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।
  • इस कॉम्पिटीशन से लॉस एंजिल्स 2028 पैरालंपिक खेलों के लिए रैंकिंग पॉइंट्स मिलेगी।

3. देश भर में 2,000 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खुलेंगे

केंद्र सरकार ने देश भर में 2,000 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खोलने का निर्णय लिया है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी जानकारी दी।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी जानकारी दी।

  • ये स्कूल विशेष रूप से देश के ग्रामीण, पिछड़े और जनजातीय क्षेत्रों में खोले जाएंगे।
  • इसका मकसद 22 लाख स्किल्ड ड्राइवरों की कमी को पूरा करने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है।
  • ट्रेनिंग में हल्के वाहन यानी कार और बाइक से लेकर भारी वाहन यानी ट्रक और बस तक शामिल होंगे।
  • इसमें ड्राइविंग के साथ-साथ सड़क नियमों, ट्रैफिक इंडिकेटर्स और मोरल ड्राइविंग कंडक्ट पर भी जोर दिया जाएगा।

दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें

टॉप जॉब्स

1. छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में 295 भर्ती

छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में ड्राइवर समेत अन्य 295 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cghgcd.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी होना चाहिए।

वैकेंसी डिटेल्स :

  • स्टेशन ऑफिसर (सब इंस्पेक्टर) : 21 पद
  • ड्राइवर : 14 पद
  • ड्राइवर कम ऑपरेटर : 86 पद
  • फायरमैन : 117
  • स्टोर कीपर : 32
  • मैकेनिक : 2
  • वॉचरूम ऑपरेटर : 19 पद
  • वायरलैस ऑपरेटर : 4 पद
  • कुल पदों की संख्या : 295

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • पद के अनुसार 12वीं पास, ग्रेजुएशन की डिग्री, संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 28 साल
  • SC/ST/OBC: 5 साल की छूट
  • विधवा/तलाकशुदा महिला: अधिकतम 35 साल
  • छत्तीसगढ़ की स्थानीय निवासी महिला: 10 साल छूट
  • भूतपूर्व सैनिक: सेवा अवधि घटाने के बाद अधिकतम 3 वर्ष की छूट

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा
  • ट्रेड टेस्ट

फीस :

  • अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग : 300 रुपए
  • एससी, एसटी : 200 रुपए

सैलरी :

  • पे लेवल – 4 से लेवल – 7 के अनुसार

2. AIIMS गुवाहाटी में फैकल्टी के 64 पदों पर भर्ती

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी AIIMS गुवाहाटी की ओर से फैकल्टी के 64 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsguwahati.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • MBBS, MS/MD, M.Ch, DM की डिग्री

एज लिमिट :

  • अधिकतम 58 साल

सैलरी :

  • 1,01,500 – 1,68,900 रुपए प्रतिमाह

फीस :

  • अनारक्षित, ओबीसी,ईडब्ल्यूएस : 1500 रुपए
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला : नि:शुल्क

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • बायोडेटा के बेसिस पर सिलेक्शन
  • स्क्रीनिंग टेस्ट
  • इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. हरियाणा सरकार ने 5,600 पुलिस कांस्टेबल भर्ती रद्द की

हरियाणा सरकार ने 5,600 पुलिस कांस्टेबल की भर्ती को रद्द कर दिया है। ये भर्ती हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग यानी HSSC द्वारा 16 अगस्त 2024 को जारी की गई थी। अब ये भर्ती नए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET-2025) के बाद नए नोटिफिकेशन के साथ दोबारा शुरू होगी।

इस फैसले के पीछे भर्ती नियमों में बदलाव मुख्य कारण बताया जा रहा है। इसके तहत अब रिटन एग्जाम के लिए 10 गुना कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

भर्ती में 4,000 पुरुष कांस्टेबल, 600 महिला कांस्टेबल और 1000 पुरुष इंडियन रिजर्व बटालियन कांस्टेबल के पद शामिल थे। आवेदन की प्रक्रिया 10 सितंबर से 24 सितंबर 2024 तक चली थी।

2. IBPS ने रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर जारी किया

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन यानी IBPS ने साल 2025-26 के लिए रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर जारी किया। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर IBPS का रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर चेक कर सकते हैं।

रिवाइज्ड कैलेंडर 2025-26 में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO), स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO), क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट- CSA) और रीजनल रूरल बैंक (RRB) जैसी विभिन्न बैंक भर्ती परीक्षाओं का नया शेड्यूल दिया गया है। PO की प्रीलिम्स परीक्षा 17, 23 और 24 अगस्त को होगी। वहीं, SO की परीक्षा 3 अगस्त को तय की गई है।

ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..

—————

सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें

खबरें और भी हैं…



Source link