नईगढ़ी में बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराई: चालक 15 फीट नीचे गिरा, धमाके की आवाज सुन मदद के लिए पहुंचे लोग – Mauganj News

नईगढ़ी में बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराई:  चालक 15 फीट नीचे गिरा, धमाके की आवाज सुन मदद के लिए पहुंचे लोग – Mauganj News


मऊगंज जिले के नईगढ़ी में मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। कगास नदी के खडुई घाट पुल पर अकौरी गांव निवासी छोटेलाल साकेत (22) की बाइक अनियंत्रित हो गई।

.

बाइक पुल की रेलिंग से टकरा गई। इस टक्कर में छोटेलाल पुल से करीब 15 फीट नीचे गिर गए। आसपास के ग्रामीणों ने हादसे की आवाज सुनी और तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

2 तस्वीरें देखिए…

घायल छोटेलाल को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर किया।

थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। हादसे के समय छोटेलाल अपने पिता पन्नालाल साकेत के घर लौट रहे थे।



Source link