भोपाल के न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति के होंगे चुनाव: चुनाव अधिकारी नियुक्त; 605 व्यापारी चुनेंगे अध्यक्ष-उपाध्यक्ष – Bhopal News

भोपाल के न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति के होंगे चुनाव:  चुनाव अधिकारी नियुक्त; 605 व्यापारी चुनेंगे अध्यक्ष-उपाध्यक्ष – Bhopal News



चुनाव अधिकारियों का मंगलवार शाम को स्वागत करते संगठन के पदाधिकारी।

भोपाल के प्रतिष्ठित बाजार न्यू मार्केट में सदस्य संख्या के हिसाब से व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति के चुनाव आगामी दिनों में होंगे। इसे लेकर चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। कुल 605 व्यापारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत

.

इस संगठन का दो महीने पहले ही रजिस्ट्रेशन हुआ है। नवगठित समिति के प्रथम पंचवर्षीय कार्यकाल 2025 से 2030 के लिए पदाधिकारी चयन चुनाव के लिए मंगलवार को संस्थापक सदस्यों ने चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की। समिति के सदस्य एवं व्यापारी रंजीत माझी को मुख्य चुनाव अधिकारी एवं रमेश गनवानी को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।

एक महीने तक चला सदस्यता अभियान संस्थापक समिति ने बीते एक माह तक लगातार सदस्यता अभियान चलाया। जिसमें न्यू मार्केट के 605 व्यापारियों ने विधिवत सदस्यता ग्रहण की। मंगलवार शाम को समिति अध्यक्ष सतीश गंगराड़े, उपाध्यक्ष अजय देवनानी, चंदीराम लखतानी, सचिव पुरुषोत्तम वरदानी, कोषाध्यक्ष प्रदीपकुमार गुप्ता, संयुक्त सचिव पलाश गर्ग, गौरव आरतवानी, सदस्य कृष्णा गंगराड़े, आदित्य गुप्ता, विकास रत्नावद ने चुनाव अधिकारियों का स्वागत किया।



Source link