युवती ने पहले पति पर दर्ज कराया छेड़छाड़ का केस: शादीशुदा जीवन बर्बाद करने का आरोप, दूसरे पति को भेज दिए अश्लील फोटो-वीडियो – Indore News

युवती ने पहले पति पर दर्ज कराया छेड़छाड़ का केस:  शादीशुदा जीवन बर्बाद करने का आरोप, दूसरे पति को भेज दिए अश्लील फोटो-वीडियो – Indore News



इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने पहले पति राहुल सुनहरे के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। युवती का कहना है कि आरोपी से उसकी कॉलेज समय में पहचान ह

.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि साल 2023 में कॉलेज में पढ़ते हुए उसकी आरोपी से मुलाकात हुई थी। वह पीछा करता था और कमेंट्स भी। उसने कहीं और शादी करने पर उठाकर ले जाने की धमकी दी थी। डर के चलते वह उससे बात करने लगी और कुछ समय बाद राहुल ने उससे आर्य समाज की रीति से शादी कर ली। इसके बाद राहुल नशा करने लगा और आये दिन मारपीट करता था। इसलिए उसे छोड़कर माता-पिता के पास चली गई।

अश्लील फोटो-वीडियो ससुराल वालों को भेजे

इस घटना के एक साल बाद माता-पिता ने उसकी शादी कन्नोद में करवा दी। शादी से पहले ही राहुल को यह बात पता चल गई और उसने होने वाले पति को सब बता दिया। शादी के बाद राहुल ने अश्लील फोटो और वीडियो पति और ससुराल के अन्य लोगों को भेज दिए। इस कारण पति ने छोड़ दिया और राहुल फिर से पीछा कर परेशान करने लगा। पीड़िता ने बताया कि राहुल ने कहा कि कहीं शादी भी नहीं होने दूंगा और जिंदा भी नहीं रहने दूंगा। तब वह पुलिस के पास पहुंची और केस दर्ज कराया।



Source link