राजगढ़, नरसिंहगढ़, खिचलीपुर और ब्यावरा में बारिश: माचलपुर में आधे घंटे पानी गिरा,, तापमान गिरा, किसानों को बोवनी का इंतजार – rajgarh (MP) News

राजगढ़, नरसिंहगढ़, खिचलीपुर और ब्यावरा में बारिश:  माचलपुर में आधे घंटे पानी गिरा,, तापमान गिरा, किसानों को बोवनी का इंतजार – rajgarh (MP) News


राजगढ़ जिले में प्री-मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। मंगलवार दोपहर 4:30 बजे माचलपुर क्षेत्र में तेज बारिश हुई। आधे घंटे तक चली बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। बारिश के साथ हल्की हवाएं भी चलीं। इससे तापमान में गिरावट आई।

.

पिछले तीन दिनों से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। खिलचीपुर, नरसिंहगढ़, ब्यावरा और राजगढ़ में भी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार यह प्री-मानसून की सामान्य प्रक्रिया है। आने वाले दिनों में मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है।

माचलपुर में आधा घंटे तेज बारिश हुई।

खेत तैयार करने में जुटे किसान

बारिश से किसानों को फायदा हुआ है। मिट्टी में नमी बढ़ने से बोवनी के लिए अनुकूल स्थिति बन रही है। किसान अब खेत तैयार करने में जुट गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस ने परेशान कर रखा था। अब मौसम सुहाना हो गया है। बारिश का असर बाजार और गलियों में भी दिखा। बच्चे और युवा बारिश का आनंद लेते नजर आए। चौक-चौराहों पर लोग बारिश में भीगते दिखे।



Source link