Last Updated:
India vs England: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले दोनों टीमें ही नहीं, पूर्व क्रिकेटर भी एक्टिव हो गए हैं. इसी कड़ी में वे एकदूसरे पर ताना मारने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं.दिनेश कार्तिक, नासिर हुसैन और माइकल …और पढ़ें
विराट कोहली ने आईपीएल फाइनल में 43 रन बनाए थे.
हाइलाइट्स
- नासिर हुसैन और आथर्टन ने डीके को किया ट्रोल
- विराट कोहली को लेक्चर देने वाली बात याद दिलाई
- डीके से बात करने के बाद आउट हो गए थे कोहली
नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 20 जून से होनी है. दोनों टीमें इसके लिए प्रैक्टिस में जुटी हुई हैं. सिर्फ ऐक्टिव क्रिकेटर ही नहीं, रिटायर हो चुके दिग्गज भी एकदूसरे से जोरआजमाइश को तैयार हैं. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन और माइकल आथर्टन ने इसकी शुरुआत दिनेश कार्तिक की खिंचाई करते हुए कर दी है. ब्रिटिश क्रिकेटरों ने डीके को आईपीएल फाइनल की याद दिलाते हुए ट्रोल किया कि जब उन्होंने विराट कोहली को लेक्चर दिया, उसके ठीक बाद वे आउट हो गए.
आथर्टन ने इसके बाद डीके की खिंचाई करते हुए हुए कहा, ‘दूसरी बात जो मैंने नोटिस की वह यह कि आपने आईपीएल फाइनल में स्ट्रेटजिक ब्रेक में विराट कोहली के साथ देर तक बात की. आप कोहली को देर तक कुछ समझाते रहे कि उन्हें क्या करना चाहिए. कोहली इसके बाद अगले ही ओवर में आउट हो गए. जरा बताइए कि आपने कोहली से क्या कहा था.’
दिनेश कार्तिक के पास इस सवाल का जवाब नहीं था. वे ठठाकर हंसे और बोले, ‘शायद यह सबसे मुश्किल सवाल है जो किसी पॉडकास्ट में मुझे पूछा गया है. इसके बाद डीके ने आथर्टन से खुद ही पूछ लिया कि उन्हें क्या लगता है. मैंने कोहली से क्या कहा होगा.’ इस पर आथर्टन का जवाब भी मजेदार थी. उन्होंने कहा, ‘मैंने सोचा कि आखिर कि यह आदमी धरती के महान क्रिकेटरों में से एक को क्या बता रहा होगा. आखिर वह कौन सी बात होगी. फिर मैंने सोचा कि आखिर उसने जो भी कहा हो वह प्लान काम नहीं आया क्योंकि बैटर अगले ही ओवर में आउट हो गया.’
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें