सारंगपुर-पनवाड़ी हाईवे पर मंगलवार सुबह 11 बजे किनारे खड़े बाइक सवार पिता-पुत्र को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इसके बाइक चालक मौके से फरार हो गया।
.
घायल पिता-पुत्र की पहचान उज्जैन जिले के कुपड़ी राव गांव निवासी बने सिंह पटेल और राजा पटेल के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
अस्पताल में घायल पिता-पुत्र।
राजा ने बताया कि वे राजगढ़ जिले के रिठानी गांव से लौट रहे थे। हाईवे पर रुकने के दौरान यह हादसा हुआ। टक्कर मारने वाला बाइक चालक मौके से फरार हो गया।
जिला अस्पताल में पदस्थ भगवानदास बैरागी ने बताया कि दोनों घायल को शाजापुर जिला अस्पताल एम्बुलेंस से लाया गया था, जिनका इलाज चल रहा है। घायलों के बयान के बाद जो भी कार्रवाई होगी वह जाएगी।