40 फीट गहरे निर्माणाधीन कुएं में दबे दो मजदूर: रतलाम में बारिश के चलते मिट्‌टी धंसने से हादसा; 4.30 घंटे बाद शुरू हुआ रेस्क्यू – Ratlam News

40 फीट गहरे निर्माणाधीन कुएं में दबे दो मजदूर:  रतलाम में बारिश के चलते मिट्‌टी धंसने से हादसा; 4.30 घंटे बाद शुरू हुआ रेस्क्यू – Ratlam News


कुएं में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चल रहा है। पोकलेन मशीन से मिट्‌टी हटाई जा रही हैं।

रतलाम में निर्माणाधीन कुएं की मिट्‌टी धंस गई। इसमें दो मजदूर दब गए। कुआं 40 फीट गहरा है। यहां मजदूर चारों तरफ सीमेंट-क्रांक्रीट की दीवार बना रहे थे। मंगलवार को दिनभर रिमझिम बारिश हुई थी। इससे वहां की मिट्‌टी गीली हो गई थी। इससे ये हादसा हो गया।

.

घटना जावरा क्षेत्र के जूना गड़गड़ियां में मंगलवार शाम 7 बजे की है। जावरा जनपद सीईओ जेपी नलवाया ने बताया कि रात 8 बजे सूचना मिली थी। प्रशासनिक अमला और SDERF(स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पांस फोर्स) की टीम भी पहुंची।

जावरा एसडीएम त्रिलोचन गौड़, सीएसपी दुर्गेश आर्मों, तहसीलदार और थाना प्रभारी वीडी जोशी मौके पर हैं। रतलाम से पहुंचे एएसपी राकेश खाखा ने बताया आसपास मिट्टी गीली है। इससे रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। घटना के करीब 4.30 घंटे बाद रात 11.30 बजे पोकलेन मशीन से रेस्क्यू शुरू किया गया।

देखिए मौके की तस्वीरें

हादसे के 4.30 घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो सका।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे।

अधिकारी रेस्क्यू पर नजर बनाए हुए हैं। एसडीईआरएफ की टीम भी पहुंची।

अधिकारी रेस्क्यू पर नजर बनाए हुए हैं। एसडीईआरएफ की टीम भी पहुंची।

मिट्‌टी गीली होने से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। पोकलेन मशीन से मिट्‌टी हटाई जा रही है।

मिट्‌टी गीली होने से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। पोकलेन मशीन से मिट्‌टी हटाई जा रही है।

दोनों मजदूर आलोट ब्लॉक के रहने वाले गड़गड़िया गांव में दशरथ गुर्जर के कुएं पर दीवार निर्माण का काम चल रहा था। कुएं के अंदर मिट्टी में दबे मजदूरों के नाम विक्रम सिंह व अमर सिंह बताए जा रहे हैं। दोनों ताल के केलुखेड़ा गांव (आलोट ब्लॉक) के निवासी बताए जा रहे हैं।

सीएसपी बोले- रेस्क्यू में जुटी है टीम जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मों ने बताया कि रात 8 बजे हादसे की सूचना मिली थी। तत्काल सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मजदूरों को निकालने का प्रयास जारी है। पूरी मिट्टी हटने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। मौके पर एम्बुलेंस और अन्य जरूरी संसाधन मौजूद हैं।



Source link