MP इवनिंग बुलेटिन: सोनम के इशारे पर राजा की हत्या, 4 लाख कर्मचारियों को प्रमोशन, पं. प्रदीप मिश्रा ने मांगी माफी; दिनभर की 10 बड़ी खबरें – Bhopal News

MP इवनिंग बुलेटिन:  सोनम के इशारे पर राजा की हत्या, 4 लाख कर्मचारियों को प्रमोशन, पं. प्रदीप मिश्रा ने मांगी माफी; दिनभर की 10 बड़ी खबरें – Bhopal News


MP इवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

.

दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास।

1. सोनम ने इशारा किया, विशाल ने राजा को मार डाला, शिलॉन्ग एसपी बोले- हमले के वक्त राजा के सामने थी शिलॉन्ग पुलिस ने राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोहरा के वेई सावडोंग फॉल्स पर क्राइम सीन रीक्रिएशन किया। पूर्वी खासी हिल्स एसपी विवेक स्येम ने बताया, सोनम के इशारे पर विशाल ने दोनों हाथों से राजा पर वार कर दिया। उसके सिर से खून बहने लगा। घटना के वक्त सोनम सामने थी, राजा उसके पीछे था। पढ़ें पूरी खबर

2. MP में 9 साल बाद कर्मचारी-अधिकारियों को प्रमोशन; 4 लाख कर्मचारियों को फायदा, 2 लाख नई भर्ती होगी मध्यप्रदेश में 9 साल बाद सरकारी कर्मचारी-अधिकारियों को प्रमोशन मिलेगा। मंगलवार को हुई प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में इसकी मंजूरी मिल गई है। 4 लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा। इस फैसले से दो लाख नई भर्ती के दरवाजे भी खुल जाएंगे। प्रमोशन में आरक्षित वर्ग की हिस्सेदारी को भी इसमें ध्यान में रखा है। पढ़ें पूरी खबर

3. मुरैना में 19 वर्षीय छात्रा की हत्या, 4 हमलावरों ने रोका माता-पिता के सामने सिर में तीन गोलियां मारीं

मुरैना में बदमाशों ने 19 साल की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। छात्रा के सिर में तीन गोलियां मारीं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात जौरा के बदरपुरा चौराहे पर सोमवार रात करीब 9.30 बजे हुई। 11वीं में पढ़ने वाली मलिश्का कडेरा माता-पिता के साथ बाइक से घर से जा रही थी। इसी दौरान 4 हमलावरों ने रोक लिया। पढ़ें पूरी खबर

4. इंदौर निगम के अफसर के घर-दफ्तर पर ईओडब्ल्यू का छापा, आय 15 लाख, खर्च किए 1.85 करोड़ इंदौर नगर निगम के उद्यान विभाग में सहायक अधीक्षक चेतन पाटिल के घर और दफ्तर पर ईओडब्ल्यू ने छापा मारा है। ईओडब्ल्यू एसपी आरएस यादव ने बताया कि पाटिल मस्टरकर्मी भर्ती हुए थे। 20 साल की नौकरी में वेतन से आय का अनुमान करीब 15 लाख रुपए का है और 1.85 करोड़ रुपए खर्च करना पाया गया है। पढ़ें पूरी खबर

5. इंदौर समेत 15 जिलों में मानसून पहुंचा:अब तक 19 जिलों में आया; एक सप्ताह में पूरे एमपी होगा कवर मध्यप्रदेश के 15 जिलों में मंगलवार को मानसून ने दस्तक दे दी। इनमें आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, हरदा, खंडवा, बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी शामिल है। दो दिन में मानसून भोपाल और एक हफ्ते में पूरे प्रदेश का कवर कर लेगा। पढ़ें पूरी खबर

6. चित्रगुप्त-यमराज पर टिप्पणी को लेकर प्रदीप मिश्रा ने मांगी माफी, बोले-ठेस पहुंची हो तो क्षमा कीजिए प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने महाराष्ट्र में कथा के दौरान भगवान चित्रगुप्त और यमराज के बारे में विवादित बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि किसी को ठेस पहुंची हो तो क्षमा। कायस्थ समाज ने 10 दिन में माफी और आंदोलन की चेतावनी दी थी। पढ़ें पूरी खबर

7. हनी ट्रैप में फंसा कॉन्स्टेबल, दंपती ने 1.70 लाख ऐंठे: ​​​​​महिला ने घर पर बुलाकर रेप केस की दी धमकी

नीमच पुलिस लाइन में पदस्थ एक कॉन्स्टेबल हनी ट्रैप में फंस गया। आरोपी रंजू तिवारी ने कॉन्स्टेबल गोपाल मालवीय को घर बुलाया। इसके बाद रेप के झूठे केस में फंसाने और बदनाम करने की धमकी देकर 1.70 लाख रुपए ऐंठ लिए। कॉन्स्टेबल ने 31 मई को मंदसौर में शिकायत की। पुलिस ने महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

8. रायसेन में गौ परिवहन के शक में दो युवकों को पीटा, भोपाल के डेयरी संचालक की मौत, दूसरा गंभीर रायसेन में गौ परिवहन के शक में दो मुस्लिम युवकों को बेरहमी से पीटा गया। हमले में भोपाल के जिंसी में रहने वाले डेयरी संचालक जुनैद कुरैशी की मौत हो गई। दूसरा युवक अरहम चिरायु में भर्ती है। दोनों धनोरा से सिरोंज के लिए 6 गाय खरीदकर ला रहे थे। जुनैद का विदिशा में भी दूध व्यवसाय था। बजरंग दल पर पिटाई करने का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर

9. ग्वालियर में अंबेडकर मूर्ति विवाद बढ़ा; पटवारी बोले- 25 जून को एमपी कांग्रेस का सामूहिक उपवास ग्वालियर में डॉ.भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को लेकर मचे विवाद के बीच कांग्रेस अब 23 जून से 25 जून तक तीन दिनों का वैचारिक जनजागरण आंदोलन करने जा रही है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बताया कि 25 जून को सभी विधायक, जिलाध्यक्ष और सभी वरिष्ठ नेताओं द्वारा ग्वालियर में सामूहिक उपवास किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

10. उज्जैन में आशा कार्यकर्ता नाप रहीं पुरुषों की कमर:बोलीं- भद्दे कमेंट करते हैं, शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है उज्जैन में आशा कार्यकर्ता पुरुषों की कमर नापने के काम से शर्मिंदगी महसूस कर रही हैं। उनका कहना है कि इस दौरान कई बार भद्दे कमेंट झेलने पड़ते हैं। कार्यकर्ताओं को ‘स्वस्थ यकृत मिशन’ के तहत महिला और पुरुषों की जांच का दायित्व सौंपा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे लेकर सवाल उठाए हैं। पढ़ें पूरी खबर



Source link