Mukhyamantri Ladli Behna Yojna: इस महीने 250 रुपये एक्सट्रा, चेक करें डिटेल

Mukhyamantri Ladli Behna Yojna: इस महीने 250 रुपये एक्सट्रा, चेक करें डिटेल


Last Updated:

Bhopal News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त जारी की, जिसमें 1555.44 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए. महिलाओं को 1250 रुपये मिले और रक्षाबंधन पर 250 रुपये अतिरिक्त मिलें…और पढ़ें

लाडली बहना योजना की किस्त जारी.

हाइलाइट्स

  • मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए अच्छी खबर
  • लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त जारी
  • महिलाओं को मिलेंगे 1250 रुपये, 250 एक्ट्रा भी

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त जारी कर दी गई है. सीएम मोहन यादव ने जबलपुर के बरगी विधानसभा के बेलखेड़ा गांव से महिलाओं के खाते में 1555.44 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की. इसके साथ ही अब इस योजना की लाभार्थी महिलाओं के खाते में 1250 रुपये आ गए हैं. इसके साथ ही करीब 27 लाख महिलाएं ऐसी भी हैं, जिन्हें सिलेंडर रिफिल योजना के तहत अलग से पैसा भी मिला है.

साथ ही मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने एक और बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना के तहत अब हर महीने 1250 रुपये की राशि दी जा रही है, लेकिन अगले महीने इसके अलावा रक्षाबंधन पर शगुन के तौर पर 250 रुपये भी दिए जाएंगे.

मुख्यमंत्री ने ट्रांसफर किए पैसे

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 27 लाख महिलाओं के खाते में सिलेंडर रिफिल योजना की सब्सिडी के तौर पर 39.14 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए. इसके अलावा 56.85 लाख सामाजिक पेंशन हितग्राहियों को 341 करोड़ रुपये की राशि दी गई है. यही नहीं 6821 परिवारों को संबल योजना में 150 करोड़ की अनुग्रह राशि भी दी गई.

ये नहीं किया तो नहीं मिलेंगे पैसे
मालूम हो कि प्रशासन की ओर से समग्र केवाईसी कराने को कहा गया था. खासतौर से यह उनके लिए बहुत ही जरूरी था, जो सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं. इसमें लाडली बहना योजना भी शामिल है. अब अगर आपने समग्र आईडी का ई-केवाईसी नहीं कराया है तो लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त के पैसे भी अटक सकते है.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

Mukhyamantri Ladli Behna Yojna: इस महीने 250 रुपये एक्सट्रा, चेक करें डिटेल



Source link