इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने स्टांस में किया बदलाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने स्टांस में किया बदलाव


Last Updated:

टीम इंडिया के टेस्ट टीम के उप कप्तान ऋषभ पंत का कहना है कि इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के लिए उन्होंने अपने स्टांस में बदलाव किया है. पंत के मुताबिक इंग्लैंड की कंडीशन में भारतीय बल्लेबाजों को स्विंग से निपटने के …और पढ़ें

पंत ने इंग्लैंड सीरीज से पहले अपने स्टांस में किया बदलाव.

नई दिल्ली. भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान ऋषभ पंत ने बुधवार को कहा कि उन्होंने अपने ‘स्टांस’ में थोड़ा बदलाव किया है. जिससे स्विंग के मुफीद इंग्लैंड की परिस्थितियों से निपटा जा सके. पंत शुक्रवार से शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने जा रहे हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे स्टार खिलाड़ियों के संन्यास लेने के बाद उन्हें बल्ले से भारत के लिए बड़ी भूमिका निभानी होगी. वह सफेद गेंद के प्रारूप में ‘ओपन स्टांस’ की तुलना में टेस्ट में ‘साइड-ऑन’ खेलेंगे.

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘मुझे लगता है कि यह (बदलाव) ज्यादातर मानसिक है लेकिन थोड़ा बहुत तकनीकी भी है. वनडे और टी20 में आपको अपना ‘स्टांस’ थोड़ा ‘ओपन’ रखना होता है क्योंकि यह आपके शॉट खेलने पर निर्भर करता है.’ इंग्लैंड में बल्लेबाज के तौर पर पंत का रिकॉर्ड अच्छा है, उन्होंने नौ टेस्ट में 32.70 के औसत से 556 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक और इतने ही अर्धशतक शामिल हैं.

पंत ने कहा, ‘मैं अच्छी स्थिति में हूं. यह (उप कप्तानी) एक अतिरिक्त जिम्मेदारी है. लेकिन जब आप क्रीज पर होते हैं तो आप यह नहीं सोचते कि मैं उप कप्तान हूं या मैं सीनियर खिलाड़ी हूं. आप क्रीज पर सिर्फ एक बल्लेबाज होते हैं और आपको अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है. मैंने अपनी मानसिकता नहीं बदली है.’

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने स्टांस में किया बदलाव



Source link