इंदौर से जुड़े फ्लायओवर व हाईवे प्रोजेक्ट के लिए जल्द मिलेगी 10 लाख घनमीटर फ्लाईऐश – Indore News

इंदौर से जुड़े फ्लायओवर व हाईवे प्रोजेक्ट के लिए जल्द मिलेगी 10 लाख घनमीटर फ्लाईऐश – Indore News



फ्लाईऐश की कमी पर मंत्री सिलावट ने ऊर्जा मंत्री के साथ अहम बैठक की

.

इंदौर से जुड़े फ्लायओवर, हाईवे प्रोजेक्ट के लिए 10 लाख घनमीटर फ्लाईऐश की आपूर्ति जल्द होगी। दरअसल, फ्लाईऐश की कमी के चलते तेजाजीनगर से बलवाड़ा, इंदौर-हरदा हाई‌वे और इंदौर-देवास बायपास पर बन रहे अर्जुन बड़ोद, झलारिया-एमआर 10 जंक्शन, रालामंडल आदि फ्लायओवर का काम प्रभावित हो रहा है। इस मामले में मंगलवार को जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और अतिरिक्त मुख्य सचिव नीरज मंडलोई के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

ऊर्जा मंत्री ने आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य में अब बाधा नहीं आने दी जाएगी। इस विषय में जल संसाधन मंत्री द्वारा पत्र भी ऊर्जा विभाग को भेजा गया था। कलेक्टर आशीष सिंह ने भी वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजकर फ्लाईऐश की आपूर्ति करने की बात कही थी। बैठक में एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी एसके सिंह एवं परियोजना निदेशक पीआईयू सुमेश बांझल भी मौजूद थे।

सिंहस्थ 2028 से पहले कई जरूरी प्रोजेक्ट में फ्लाईऐश की जरूरत

मंत्री सिलावट ने अवगत कराया कि सिंहस्थ 2028 से पहले कई प्रोजेक्ट पूरे करना हैं। इसके लिए फ्लाईऐश की लगातार आपूर्ति जरूरी है। इस पर ऊर्जा मंत्री ने कहा, दो दिन में ही आपूर्ति होने लगेगी। तत्काल 10 लाख घनमीटर फ्लाईऐश उपलब्ध कराई जाएगी।

इन प्रोजेक्ट में जरूरी

{ रालामंडल फ्लायओवर

{ एमआर- 10 जंक्शन फ्लायओवर

{ अर्जुन बड़ोद व रसलपुर फ्लायओवर

{ इंदौर-हरदा फोर लेन हाईवे



Source link