ऋषभ पंत ने बता दिया बैटिंग ऑर्डर, उप कप्तान ने खोल दिया कप्तान का प्लान

ऋषभ पंत ने बता दिया बैटिंग ऑर्डर, उप कप्तान ने खोल दिया कप्तान का प्लान


Last Updated:

लीड्स पहुंचने के बाद भारतीय टीम की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के उप कप्तान ऋषभ पंत आए और उन्होंने कहा कि बैटिंग ऑर्डर काफी हद तक पहले टेस्ट के लिए बन चुका है जिसमें कप्तान शुणमन गिल विराट की जगह नंबर 4 और वो…और पढ़ें

लीड्स में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऋषभ पंत ने बताया कप्तान का बैटिंग ऑर्डर

हाइलाइट्स

  • ऋषभ पंत ने लीड्स में बैटिंग ऑर्डर का खुलासा किया.
  • शुभमन गिल नंबर 4 और पंत नंबर 5 पर खेलेंगे.
  • नंबर 3 पर अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है.

नई दिल्ली. लीड्स की लड़ाई के लिए दोनों टीमे कमर कस चुकी है और बचे हुए समय में अपनी अपनी रणनीति पर काम करना शुरु कर चुकी है. कोई पर्दे के पीछे तैयारी कर रहा है तो कोई पर्दा हटाकर खुलकर सामने आ गया है. कुछ इसी तरह के किरदार में भारतीय टीम के उप कप्तान ऋषभ पंत नजर आए और इंग्लैंड में पहली प्रेस कॉफ्रेंस में बहुत सी बातों से पर्दा हटाते चले गए हलांकि वो नंबर तीन पर कौन खेलेगा इस पर बोलने से बचते रहे.

भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए अपनी बल्लेबाजी स्थिति की पुष्टि की है. 20 जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज गिल एंड कंपनी के लिए नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत होगी. मुकाबले से पहले, पंत ने बल्लेबाजी लाइन-अप के बारे में जानकारी दी है.

गिल नंबर 4 पर, पंत 5 पर

बुधवार को प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में, पंत ने खुलासा किया कि कप्तान शुभमन गिल नंबर 4 पर बल्लेबाजी करेंगे. इसका मतलब है कि पंजाब का यह बल्लेबाज विराट कोहली की जगह लेगा, जो पहले उस स्थान पर बल्लेबाजी करते थे.  बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पुष्टि की कि वह नंबर 5 पर बल्लेबाजी करेंगे. पंत ने साफ कर दिया कि  शुभमन नंबर 4 पर खेलेंगे और वो 5 पर बल्लेबाजी करेंगे. पंत के बयान के बाद अब एक बात तो साफ हो गई है कि केएल राहुल यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करेंगे.  नंबर 6 पर संकेत मिल रहे है कि करुण नायर 7 साल के बाद वापसी अब लगभग तय है.

3 का तिलिस्म जल्दी टूटेगा 

नंबर 3 के लिए, पंत ने कहा कि इस स्थान पर कौन बल्लेबाजी करेगा, इस पर चर्चा अभी भी जारी है और अभी तक तय नहीं हुआ है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कई बल्लेबाजों ने इस नंबर पर हाथ आजमाया और सबको निराशा हाथ लगी और इसीलिए टीम मैनेजमेंट एक ऐसे बल्लेबाज के साथ नंबर 3 के लिए जाना चाहता है जो सेशन दर सेशन बल्लेबाजी करने में सक्षम है. संकेत तो यहीं मिल रहे है कि अभिमन्यु ईश्वरन चार साल टीम के साथ ट्रैवल करने के बाद डेब्यू कर सकते है. साई सुदर्शन के नाम पर भी विचार हुआ लेकिन संकेत यहीं मिल रहे है कि ईश्वरन इस बार मौका हासिल कर लेंगे. पंत की प्रेस कॉन्फ्रेंस और सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक जो टीम हेडिंग्ले में पहले टेस्ट के लिए उतर सकती है वो इस प्रकार है.

लीड्स टेस्ट के लिए संभावित प्लेइंग XI

1-केएल राहुल 2- यशस्वी जायसवाल 3- अभिमन्यु ईश्वरन 4-शुभमन गिल 5-ऋषभ पंत 6-करुण नायर 7-रवींद्र जडेजा 8- शार्दुल ठाकुर 9-जसप्रीत बुमराह 10- प्रसिद्ध कृष्णा 11- अर्शदीप सिंह

homecricket

ऋषभ पंत ने बता दिया बैटिंग ऑर्डर, उप कप्तान ने खोल दिया कप्तान का प्लान



Source link