केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने महाकाल के दर्शन किए: मंदिर समिति ने दुपट्टा और प्रसाद भेंट कर किया सम्मान – Ujjain News

केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने महाकाल के दर्शन किए:  मंदिर समिति ने दुपट्टा और प्रसाद भेंट कर किया सम्मान – Ujjain News



केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने मंगलवार को उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह के बाहर से भगवान महाकाल का पूजन किया।

.

मंदिर के पुजारी आकाश शर्मा ने पूजन कार्य संपन्न कराया। नंदी हॉल में मंदिर समिति ने उन्हें भगवान महाकाल का दुपट्टा और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।

मीडिया से बातचीत में राज्यमंत्री ठाकुर ने कहा कि उन्होंने देश की सुख-समृद्धि के लिए भगवान महाकाल से आशीर्वाद लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महाकाल और बनारस का विकास हुआ है। इससे पर्यटन बढ़ा है और लोगों को रोजगार के अवसर मिले हैं।

राज्यमंत्री ने बताया कि उनका विभाग निर्भया फंड से पर्यटन स्थलों पर महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम करता है। उन्होंने कहा कि वे महिलाओं से मिलकर जानकारी लेंगी।



Source link