सतना जिले की धार्मिक नगरी चित्रकूट में के रामघाट पर कुछ युवकों ने आस्था और मर्यादा को दरकिनार कर जमकर हुल्लड़बाजी की। इन युवकों ने गाड़ी की बोनट पर केक काटा, बीयर की बोतलें खोलीं और सिगरेट पीते हुए सार्वजनिक रूप से उत्पात मचाया।
.
घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसे सुजीत पांडे नाम के युवक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था। इसके बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में गुस्सा फैल गया। रामघाट जैसे आस्था के केंद्र पर इस तरह की हरकत से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
युवकों से कान पकड़वा कर माफी मंगवाई
वीडियो के आधार पर चित्रकूट पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें देर शाम थाने बुलाया। थाना परिसर में सभी युवकों से कान पकड़कर माफी मंगवाई गई। टीआई डीआर शर्मा ने बताया कि युवकों को समझाइश देने के बाद छोड़ दिया गया है।
युवकों से कान पकड़वा कर माफी मंगवाई।