हाथ-पैर बांधकर बेल्ट, पाइप, लाठियों से मरने तक पीटा।
बैतूल के शाहपुर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। गांव मंडई खुर्द में एक विवाहिता के प्रेमी को परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें युवती का पति, भाई, रिश्तेदार और महिलाएं भी शामिल हैं।
.
महिला अपने प्रेमी राजा घोरपड़े के साथ 4 मई को गुजरात भाग गई थी। महिला ने 5 साल की बेटी को भी साथ ले लिया था। इस पर पति बलदेव नागले और परिजन नाराज थे। उन्होंने तलाक करवाने और दोबारा शादी कराने का झांसा देकर महिला को गांव बुलवाया।
बस से उतारकर किया अपहरण 16 जून को महिला और राजा गुजरात से लौट रहे थे। भौंरा के पास परिजनों ने बस से उतारकर दोनों को अगवा किया। दोनों को ग्राम गुरगुंदा के एक घर में ले जाकर राजा के हाथ-पैर बांधकर बेल्ट, पाइप, लाठियों और घूंसे-लातों से बुरी तरह पीटा। राजा बेहोश हो गया।
महिला और राजा एक ही समाज के थे, दोनों के बीच पिछले 6 साल से संबंध थे।
अस्पताल में हुई मौत गंभीर हालत में राजा को शाहपुर अस्पताल के पास फेंककर आरोपी भाग गए। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। महिला के बयान पर पुलिस ने बलदेव नागले समेत 11 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया।
24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार शाहपुर पुलिस ने 24 घंटे में सभी 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या, अपहरण और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। सभी को जेल भेज दिया गया।
2019 से था प्रेम प्रसंग जानकारी के मुताबिक महिला और राजा एक ही समाज के हैं। दोनों के बीच 2019 से प्रेम प्रसंग था। महिला की शादी हो चुकी थी लेकिन पति से अनबन के बाद वह दोबारा राजा के संपर्क में आई। पिछले महीने दोनों गुजरात भाग गए थे। परिजनों ने शाहपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।