Last Updated:
रिकी पोंटिंग मॉडर्न क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने अपने शानदार खेल से कई उपलब्धियां हासिल की है. पोंटिंग के शानदार क्रिकेट करियर में उनकी पत्नी रियाना जेनिफर कैंटर का…और पढ़ें
रिकी पोंटिंग-जेनिफर की लव स्टोरी.
हाइलाइट्स
- जेनिफर भाई के साथ मैच देखने के लिए मेलबर्न गई थीं
- रिकी पोंटिंग देखते ही जेनिफर पर हो गए थे लट्टू
- पोंटिंग और जेनिफर ने 2002 में की थी शादी
नई दिल्ली. वर्ल्ड क्रिकेट में रिकी पोंटिंग का नाम सबसे सफल कप्तानों में अदब से लिया जाता है.पोंटिंग ने 22 गज की पट्टी पर कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जिसका टूटना आसान नहीं हैं. अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले पोंटिंग की लव स्टोरी भी बेहद इंटरेस्टिंग है. क्रिकेट के मैदान पर दुनिया के खूंखार गेंदबाजों को छक्के छुड़ाने वाले पोंटिंग प्यार की पिच पर आसानी से बोल्ड हो गए थे. उनकी प्यार की दास्तां स्टेडियम में शुरू हुई थी. पोंटिंग रियाना जेनिफर कैंटर की खूबसूरती पर दिल हार बैठे. पोंटिंग का ये प्यार वन साइडेड था. इसके बाद जेनिफर भी पोंटिंग को पसंद करने लगी. बाद में कई साल डेटिंग के बाद दोनों ने शादी कर ली. और आज दोनों हैप्पी लाइफ जी रहे हैं.
लॉ स्टूडेंट थीं रियाना
मैच खत्म होने के बाद पोंटिंग ने रियाना के बारे में पता करना शुरू किया. बाद में पोंटिंग को पता चला कि वह लॉ स्टूडेंट हैं. इसके बाद पोंटिंग रियाना से मिलने उनके कॉलेज पहुंच गए. पोंटिंग को देखकर रियाना पहले हैरान हुईं. उसके बाद दोनों के बीच में बातें हुई और बाद में रियाना ने पोंटिंग के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया. इसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा. कुछ समय रियाना और पोंटिंग को साथ साथ इवेंट या अवॉर्ड समारोह में देखा जाने लगा.
रिकी पोंटिंग और रियाना ने साल 2002 में शादी कर ली. दोनों तीन बच्चों के माता पिता हैं. पोंटिंग की दो बेटियां और एक बेटा है. रियाना ने पहली बेटी को जन्म जुलाई, 2008 में दिया. दूसरी बेटी का जन्म सितंबर, 2011 में हुआ था. सितंबर, 2014 में रियाना-पोंटिंग के बेटे का जन्म हुआ.पोंटिंग की बड़ी बेटी का नाम एमी चार्लोट है जबकि दूसरीबेटी का नाम मैटिसी ऐले है.वहीं बेटे का नाम फ्लेचर विलियम है.
रिकी पोंटिंग का इंटरनेशनल करियर
रिकी पोंटिंग ने 168 टेस्ट, 375 वनडे और 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.उन्होंने टेस्ट में 13378 रन बनाए हैं जबकि वनडे में उनके नाम 13704 रन दर्ज हैं.पोंटिंग ने टी20 इंटरनेशनल में 401 रन बनाए हैं. पोटिंग ने 230 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से 165 में टीम को जीत मिली है और 51 में हार मिली. 2 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल पाया.दो टाई रहे.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें