भारत के खिलाफ ये 11 अंग्रेज लेंगे लोहा, पहले टेस्ट की प्लेइंग XI का ऐलान

भारत के खिलाफ ये 11 अंग्रेज लेंगे लोहा, पहले टेस्ट की प्लेइंग XI का ऐलान


Last Updated:

ENG Playing XI vs India: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 20 जून से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा की है. जैक क्राउली और बेन डकेट ओपनिंग करेंगे, ओली पोप तीसरे नंबर पर रहेंगे.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

हाइलाइट्स

  • भारत के खिलाफ इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान
  • पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने चुन लिए 11 खिलाड़ी
  • 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा पहला टेस्ट

लंदन: 20 जून से शुरू होने जा रहे भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. बुधवार यानी 18 जून की शाम को घोषित की गई प्लेइंग इलेवन के मुताबिक जैक क्राउली और बेन डकेट ओपनिंग करेंगे. तीसरे नंबर पर ओली पोप बरकरार रहेंगे.

इंग्लैंड के उप कप्तान पोप ने ट्रेंट ब्रिज में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में 171 रन की शानदार पारी खेलकर अपना दावा पेश किया जो इस सत्र में उनका एकमात्र टेस्ट मैच था. उस पारी के बावजूद पोप को 21 साल के जैकब बेथेल से चुनौती का सामना करना पड़ रहा था. पोप के पास 56 टेस्ट मैच का अनुभव है और उनके नाम आठ शतक हैं.



Source link