इंदौर. इंदौर के ट्रांसपोर्ट बिजनेसमैन राजा रघुवंशी मर्डर केस में एक के बाद एक कई खुलासा हो रहे है. राजा रघुवंशी की शादी और सगाई के कई वीडियो सामने आए है. अब सोनम का एक वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि ये वीडियो उस दिन का है, जब सोनम अपने ससुराल से मायके जाने के लिए निकली थी. सोनम ने बकायदा साड़ी कैरी किया था. घर से वो घूंघट में बाहर निकली थी किसी नई नवेली बहू की तरह. उसके साथ राजा के परिवार के कई लोग भी नजर आ रहे हैं. घर से बाहर निकलने के बाद वो कार में बैठी और अपने घर के लिए रवाना हो गई.
सोनम के बाहर छोड़ने आए थे रिश्तेदार
11 मई. सोनम और राजा रघुवंशी की शादी हुई
23 मई. गांव के मुखिया ने पुलिस को सूचना दी कि गोल्डन पाइंस ढाबा के पास चाबी लगी लावारिस एक्टिवा खड़ी है
27 मई. शाम को पुलिस सर्चिग के दौरान 2 बैग पहाड़ी इलाके में मिले. यह बैग एक्टिवा से कुछ दूरी पर खाई में पड़े थे.
2 जून. राजा रघुवंशी का शव गहरी खाई में मिला.
4 जून. राजा का शव इंदौर लाया गया
9 जून. सोनम यूपी के गाजीपुर स्थित एक ढाबे में मिली. मेघालय पुलिस ने राजा की हत्या में पत्नी सोनम के शामिल होने की जानकारी दी